5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन में अब से काम के अनुसार वेतन

सोमवार को खुले एम्ब्रॉयडरी कारखानेकई क्षेत्रों में यूनिट संचालकों की हुई मीटिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 10 Sep 2018, 10:41 PM IST

file

सचिन में अब से काम के अनुसार वेतन

सूरत
एम्ब्राॉयडरी कारखानों में छुट्टी की मांग के साथ विरोध कर रहे श्रमिकों ने कुछ क्षेत्रों में सोमवार को कारखाने शुरु किए और दिनभर काम चालू रहा। हालाकि भटार और पूणा में कुछ कारखाने बंद रहे।
मिली जानकारी के अनुसार पांडेसरा, कतारगाम, पूणा और आंजणा क्षेत्र में एम्ब्रॉयडरी यूनिट में काम करने वाले श्रमिकों ने रविवार को छुट्टी और वेतन बढाने की मांग कर कारखाने बंद कर दिए थे। इस सिलसिले में पूणा और पांडेसरा में कारखाने में तोडफोड की घटना के कारण पुलिस ने कई लोगों को हिरासल में भी लिया था। इस कारण सोमवार को कारखाने खुलेंगे या नहीं इसे लेकर संशय बना था, लेकिन सोमवार को श्रमिक अपने आप कारखाने पर आए और कारखाने भी चालू किए। इस बीच सचिन क्षेत्र में एम्बॉयडरी संचालकों की मीटिंग हुई और उन्होंने अब से काम के अनुसार वेतन देने का फैसला किया। अभी तक वह फिक्स वेतन दे रहे थे। इसके अलावा उधना-मगदल्ला के यूनिट संचालकों ने इस सिलसिले में सुरक्षा देने के लिए पुलिस कमिश्रनर को ज्ञापन दिया है। बताया जा रहा है कि लिंबायत क्षेत्र में अभी भी श्रमिकों का विरोध जारी है और मंगलवार को श्रमिकों को एकत्रित होने का मैसेज फैलाया जा रहा है। सचिन क्षेत्र के वीवर महेन्द्र रामोलिया ने कहा कि रविवार को बंद के बाद ज्यादातर कारखाने खुले और सचिन क्षेत्र में अब से श्रमिकों को जितना काम करेंगे उसके अनुसार वेतन दिया जाएगा।

शिवकृपा मार्केट के सामने से अतिक्रमण हटाया
रिंगरोड स्थित कपड़ा मार्केट क्षेत्र में शनिवार को मनपा कॢमयों ने शिवकृपा मार्केट के आगे अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए पानी की परब तोड़ ड़ाली थी। मार्केट के व्यापारियों का आरोप था कि मनपाकॢमयों ने पक्षपात करते हुए वहीं पर एक प्लास्टिक की दुकान नहीं तोड़ी।
इस बारे में शिवकृपा मार्केट के पदाधिकारियों ने शनिवार को मनपा कमिश्नर से शिकायत की और सोमवार को सांसद सीआर पाटिल से मिलकर उनसे भी प्लास्टिक की दुकान हटाने की गुहार लगाई। इसके बाद मनपा ने शाम को मार्केट के आगे से प्लास्टिक की दुकान का डिमोलिशन किया।