सूरत

शराब पर राजनीतिक बयानबाजी के बाद सख्त हुई पुलिस

surat news : - सूरत में पुलिस की दस टीमों ने भट्टियों और बिक्री के अड्डों पर मारे छापे, सौ से अधिक मामले दर्ज किए, ९५ गिरफ्तार - Police becomes tough after political rhetoric on alcohol - Ten police teams raid furnaces and sales bases in Surat, over a hundred cases registered, 95 arrested - शराब पर राजनीतिक बयानबाजी के बाद सख्त हुई पुलिस
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2019, 12:44 PM IST
शराब पर राजनीतिक बयानबाजी के बाद सख्त हुई पुलिस
शराब पर राजनीतिक बयानबाजी के बाद सख्त हुई पुलिस

सूरत. प्रदेश में शराबबंदी के प्रभावी अमल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच बुधवार को शहर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की। नव नियुक्त पुलिस आयुक्त राजेन्द्र ब्रह्मभट्ट के दिशा निर्देशन में पुलिस ने दस अलग-अलग टीमें बना कर देशी शराब की भट्टियों और अंग्रेजी शराब के अड्डों पर छापे मारे। इन टीमों ने सौ से अधिक मामले दर्ज कर देशी-विदेशी शराब और शराब तैयार करने की सामग्री जब्त की।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई के लिए एसओजी, पीसीबी और डीसीबी की दस टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने मंगलवार देर रात से सचिन, सचिन जीआइडीसी, पांडेसरा और खडोदरा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

व्यापक स्तर पर लिस्टेड और संदिग्ध बूटलेगरों के ठिकानों पर छापे मारे गए। इस कार्रवाई में ८०२ लीटर देशी शराब, १२ हजार ९२० लीटर शराब तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला गुड़ का रसायन, २४० अंग्रेजी शराब की बोतलें, भट्टियों में शराब तैयार करने की सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने १०० से अधिक मामले दर्ज कर ९५ लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि ५ अन्य वांछित बताए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात में शराब बंदी प्रभावी नहीं होने को लेकर सवाल उढाते हुए तंज कसे थे। जिस पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी व भाजपा नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

Published on:
Also Read
View All
Jharkhand: भगवान की पूजा करते हुए लगाया वॉट्सऐप स्टेटस बना आखिरी, आधे घंटे बाद पति-पत्नी की हादसे में मौत की खबर ने सबको रुलाया

Gujarat Accident: जन्मदिन के दिन ही युवती की खत्म हो गई जिंदगी, कार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत

Bullet Train: बुलेट ट्रेन के सफर की तैयारी में बड़ा कदम, सूरत-बिलिमोरा रूट पर ओएचई सिस्टम को मिली बिजली, टेस्टिंग का रास्ता साफ

Surat Accident: अनाथ आश्रम से गोद लेकर बड़े अरमानों से पाला, तेज रफ्तार डंपर ने छीन लिया परिवार का इकलौता सहारा

Sumul Milk Price Hike: अमूल के बाद सुमुल ने भी दिया महंगाई का झटका, दूध के दाम 6 रुपए तक बढ़े, लाखों परिवारों का बजट बिगड़ेगा