सूरत

निकली गणपति की शोभा यात्रा

शोभायात्रा देखने आए लोगों के कारण काफी देर तक भरुच- दहेज हाइवे पर जाम लगा रहा

2 min read
Aug 29, 2018
file photo
निकली गणपति की शोभा यात्रा

भरुच.

गणेश महोत्सव को लेकर शहर में गणपति प्रतिमाओं को लाने का काम शुरू हो गया है। भरुच शहर के श्रवण चौराहे पर मंगलवार शाम को गणपति प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें लोग झूमते देखे गए। शोभायात्रा देखने आए लोगों के कारण काफी देर तक भरुच- दहेज हाइवे पर जाम लगा रहा।


जन्माष्टमी के पहले सडक़ ठीक कराने की मांग
भरुच. भरुच शहर में जन्माष्टमी के दिन मेघराजा के भातीगण मेले का आयोजन होता है। साथ ही गणेश चतुर्थी के साथ मोहर्रम का पर्व भी आ रहा है। शहर के आंतरिक मार्गो को सुधारने की मांग पालिका प्रशासन से की गई है।
भरुच शहर में सोनेरी महल में कई वर्षों से मेघराजा के भातीगण मेले का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें नवमी के दिन छड़ी को नचाने के उत्सव का आयोजन होता है। छड़ी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है।

छड़ी नचाने वाला मार्ग इस समय गटर योजना के कारण खुद गया है। इस कारण मार्ग पर से चलना मुश्किल हो गया है। छड़ी नचाने के समय लोगों को खराब रास्ते की वजह से विकट स्थिति का सामना करना पड़ सकता है इसलिए लोगो ने छड़ी नवमी से पहले रास्ते को सही कराने की मांग की है। आगामी दिनों में गणेश चतुर्दशी व मोहर्रम के पर्व में गणपति यात्रा व ताजिया का जुलूस भी निकाला जाएगा। इसमें भी खराब रास्ते के कारण समस्या उत्पन्न हो सकती है। स्थानीय लोगों ने पालिका के मुख्य अधिकारी प्रशांत पारिख से खराब रास्तों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

बाइक की चपेट में आने से युवक घायल
भरुच. पानोली में एक अस्पताल के पास सडक़ किनारे जा रहा एक युवक बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। अंकलेश्वर तहसील के अडोल गांव निवासी दिनेश ठाकोर बसावा पानोली चैरिटेबल अस्पताल के पास से बुधवार को पैदल जा रहे थे, तभी एक बाइक चालक ने उसे चपेट में लेकर घायल कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की प्राथमिकी अंकलेश्वर तहसील पुलिस ने दर्ज की।


युवक ने खाया जहर
भरुच. झगडिय़ा तहसील के अविधा गांव निवासी संजय सोमा बसावा ने बुधवार को अज्ञात कारणों से घर में जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Published on:
29 Aug 2018 10:01 pm