2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

31 अक्टूबर को पीएम के कार्यक्रम का भी होगा विरोध

आंदोलन के मूड में नर्मदा बांध के विस्थापित प्रभावित लोगों ने दी आत्मदाह की धमकी
2 min read
Google source verification
surat file photo

31 अक्टूबर को पीएम के कार्यक्रम का भी होगा विरोध

भरुच.

नर्मदा बांध के विस्थापित फिर से आंदोलन के मूड में दिख रहे हैं। विस्थापितों की मांग पूरी नहीं होने पर लोगों में रोष व्याप्त है। गरुड़ेश्वर तहसील के वरखड़ गांव में मंगलवार शाम को बांध विस्थापितों की बैठक हुई। इसमें विरोध के कार्यक्रम की रणनीति तय की गई। विस्थापितों ने कहा कि लगातार शिकायत करने के बाद भी शासन व प्रशासन की ओर से विस्थापितों की समस्या को दूर नही किया जा रहा है। इस कारण आने वाले दिनों में चार सौ से ज्यादा विस्थापित आत्मदाह करेंगे।

इसके साथ ही साथ ३१ अक्टूबर को पीएम के कार्यक्रम का भी विरोध किया जाएगा। बांध विस्थापितों के आंदोलन शुरू करने की हलचल से पुलिस के कान भी खड़े हो गए हैं। बांध विस्थापितों की हर गतिविधि पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं।

313 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार


भरुच. नर्मदा जिले के मुख्यालय राजपीपला में केरोसीन डिपो के सामने गली में स्थित एक मकान में पुलिस ने छापा मारकर तीन सौ तेरह किलो गांजे के साथ फकरुद्ीन सरफुद्दीन शेख को गिरफ्तार किया।


वहीं, नर्मदा जिले के आमलेथा गांव में आमलेथा पुलिस व एसओजी नर्मदा ने संयुक्त रूप से बुधवार को छापा मारकर खेत में बोए गए गांजे के पौधे के साथ हुसिया बसावा को गिरफ्तार किया। खेत से गांजे के ५४ किलो पौधे जब्त किए गए। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

बाइक की चपेट में आने से युवक घायल


भरुच. पानोली में एक अस्पताल के पास सडक़ किनारे जा रहा एक युवक बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। अंकलेश्वर तहसील के अडोल गांव निवासी दिनेश ठाकोर बसावा पानोली चैरिटेबल अस्पताल के पास से बुधवार को पैदल जा रहे थे, तभी एक बाइक चालक ने उसे चपेट में लेकर घायल कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की प्राथमिकी अंकलेश्वर तहसील पुलिस ने दर्ज की।