
बारडोली. बारडोली के सींगोद गांव स्थित देना बैंक की शाखा पर चोरों ने निशान साधा। दो चोरों ने बैंक के शटर का ताला तोड़ अंदर घुसकर चोरी का प्रयास किया। वहीं बैंक का सायरन बजते ही दोनों चोर मौके से भाग निकले। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार तहसील के सींगोद गांव के माह्यावंशी मोहल्ला स्थित देना बैंक की शाखा को चोरों ने निशान बनाया। चोरों ने बैंक के मुख्य दरवाजे का शटर तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दोनों चोरों ने कैशरूम में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान कैश रूम में लगे सायरन के बजते ही दोनों मौके से भाग निकले। बैंक अधिकारियों की शिकायत पर बारडोली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे दो चोर कैद हो गया। पहले चोरों ने सीसीटीवी बंद कर दिया था। बाद में अंदर प्रवेश करते ही केशरूम के सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुजेट बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
सेल्समैन के खिलाफ 27.62 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
कामरेज चार रास्ता पर कृष्णा जेन्यूइन स्पेयर्स नामक डिस्ट्रीब्यूटर के सेल्समैन ने अलग-अलग 21 दुकानदारों से ऑर्डर लेने के बाद माल अन्य दुकानों में देकर डिस्ट्रीब्यूटर से 27.62 लाख की धोखाधड़ी की। इस मामले में डिस्ट्रीब्यूटर ने कामरेज थाने में सेल्स मैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार सरथाणा के गढ़पुर मार्ग निवासी जयंती वल्लभ वसाणी (44) की कामरेज में कृष्णा जेन्यूइन स्पेयर्स नामक दुकान है। वे महिंद्रा स्पेयर्स के डिस्ट्रीब्यूटर है। उनके यहां पंकिल रसिक शाह नामक कर्मचारी पिछले पांच वर्ष से सेल्समैन का काम करता है। पंकिल शाह ने दक्षिण गुजरात की अलग-अलग दुकानों से ऑर्डर लाया और पार्सल पहुंचाने के लिए सामान भी डिस्ट्रीब्यूटर से ले गया। जयंती वसाणी जब 21 दुकानदारों के पास रिकवरी के लिए गए तो पता चला की दुकानदारों को सेल्समैन ने माल पहुंचाया ही नहीं था। जयंती ने जब सेल्समैन पंकिल से पूछताछ की तो उसने संतोषप्रद जवाब नहीं किया। इसके बाद जयंती ने कामरेज थाने में सेल्समैन पंकिल शाह के खिलाफ 27.62 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।