11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केमिकल कंपनी प्लांट में आग, दो की मौत

पानोली जीआइडीसी की घटना, तीन कर्मचारी घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 6 Jul 2018, 8:47 PM IST

patrika

केमिकल कंपनी प्लांट में आग, दो की मौत

भरुच. पानोली जीआइडीसी स्थित एक केमिकल कंपनी में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से कंपनी में हड़कंप मच गई। आग की चपेट में आने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि तीन जने घायल हो गए। तीनों घायलों को अंकलेश्वर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पानोली जीआइडीसी के दमकलकर्मी घटनास्थल पहुंचे। दमकलकर्मियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कंपनी के प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही जीपीसीबी की टीम और इंडस्ट्रीयल सेफ्टी एंड हेल्थ की टीम मौके पर पहुंच जांच कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार पानोली जीआइडीसी स्थित यूनिक केमिकल कंपनी के प्लांट में वेशल में साल्वेंट चार्ज के दौरान आग लग गई। साल्वेंट का जत्था होने से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से कंपनी के कर्मचारी मंजीत यादव और प्रतीक पटेल की मौत हो गई, जबकि तीन कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। घायल कर्मचारियों को अंकलेश्वर स्थित निजी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कंपनी में अफरातफरी मच गई।

कंपनी से उठ रहा धुआ दूर-दूर तक देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही जीपीसीबी अंकलेश्वर के अधिकारियों के साथ इंडस्ट्रीयल सेफ्टी एंड हेल्थ की टीम मौके पर आ पहुंची। टीम की ओर से मुआवना कर आग लगने की वजह को पता लगाया जा रहा है। आग लगने से कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

पिकअप वैन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंकलेश्वर तहसील के मोताली गांव के पास पिकअप वैन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हाइवे से जा रहे अन्य कार चालक ने सड़क किनारे घायल पड़े व्यक्ति को जयाबेन मोदी अस्पताल अंकलेश्वर में भर्ती कराया, जहा उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना पुलिस कर रही है।