भरुच जिले से चार लक्जरी बस तथा ट्रेन सहित अन्य वाहनों से भक्तगण बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुए। इसमें से भरुच की एक बस बालताल, एक वैष्णव देवी और दो बस जम्मू में सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। पिछले तीन दिन से भारी बरसात के कारण बालताल से अमरनाथ की यात्रा रोक दिए जाने से भरुच के १०० से ज्यादा भक्त वहां फंसे हुए हैं। बालताल में यात्रियों का जमावड़ा होने से जम्मू बेज कैंप से यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।