सूरत

महिला कैदी के साथ तीन पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार

न्यू सिविल अस्पताल से फरार हुई थी कैदी
2 min read
Aug 26, 2018
file
महिला कैदी के साथ तीन पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार

सूरत. न्यू सिविल अस्पताल से गुरुवार शाम फरार हुई महिला कैदी व उसकी सुरक्षा में तैनात किए गए तीन पुलिसकर्मियों को खटोदरा पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद जिले के हाथीजण गांव निवासी आरोपी मीरा चुनारा (35) को पासा के तहत लाजपोर जेल में स्थानान्तरित किया था। टीबी की मरीज मीरा की जेल में तबीयत बिगडऩे पर रविवार को उसे न्यू सिविल अस्पताल के टीबी वार्ड में भर्ती कराया गया था। मीरा की सुरक्षा के लिए कांस्टेबल संजय, महिला लोकरक्षक प्रियंका व अरुणा को तैनात किया गया था।

सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही के चलते गुरुवार शाम पांच मीरा अस्पताल से भाग निकली थी। इस घटना को लेकर खटोदरा पुलिस ने मीरा व उसकी सुरक्षा में तीन तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। साथ ही खटोदरा पुलिस ने मीरा की फरार के संबंध में अहमदाबाद पुलिस को भी सतर्क कर दिया था।

अस्पताल से निकली मीरा शुक्रवार शाम हाथीजण स्थित अपने घर पहुंची तो अहमदाबाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। सूरत से शुक्रवार रात अहमदाबाद गई खटोदरा पुलिस टीम शनिवार को उसे सूरत ले आई। इस बीच खटोदरा पुलिस ने शुक्रवार देर रात ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कांस्टेबल संजय, लोकरक्षक प्रियंका व अरुणा को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

वेसू में हुक्काबार की सामग्री के साथ एक गिरफ्तार

सूरत. खटोदरा पुलिस ने वेसू क्षेत्र के एक शॉपिंग सेन्टर शुक्रवार रात हुक्का बार की सामग्री जब्त कर एक जनें को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक नवागाम डिंडोली न्यू बालाजी सोसायटी निवासी पंकज पांडे (26) पिछले कुछ समय से वीआईपी रोड वेसू स्थित मार्वेला शॉपिंग सेन्टर में पान चील प्वाइंट के नाम से दुकान चलाता था।जिसमें वह अवैध रूप से हुक्काबार में इस्तेमाल की जाने वाली फ्लेवर्ड तंबाकू, स्टील के छोटे हुक्के व अन्य सामग्री की बिक्री करता थआ।

उसके बारे में मुखबिर से सूचना मिलने पर शनिवार रात दबिश कर सामग्री जब्त की गई तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पंकज उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के जगनाथ पुर गांव का मूल निवासी है उससे पूछताछ की जा रही है।

Published on:
26 Aug 2018 06:54 pm