6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेस पट्टी लगाने वाली महिला का यौन शोषण

ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज
2 min read
Google source verification
file

लेस पट्टी लगाने वाली महिला का यौन शोषण

सूरत. साडि़य़ों पर लेस पट्टी लगाने वाली एक विवाहिता के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पूणागाम पुलिस ने ठेके पर साडिय़ां लाने वाले एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक पूणागाम विक्रमनगर सोसायटी निवासी धर्मेश जिंजाला सात महीने से ३० वर्षीय विवाहिता को डरा-धमका कर उसका यौन शोषण कर रहा था। विवाहिता लेस पट्टी लगाने के काम के लिए उसके घर साडिय़ां लेने जाती थी। पिछली १५ जनवरी को वह साडिय़ां लेने गई तो उसने घर के खिडक़ी-दरवाजे बंद कर दिए और उसके साथ बलात्कार किया।

उसने मोबाइल फोन से विवाहिता के अश्लील फोटो भी ले लिए। फिर उसके पति और पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण करने लगा। उसकी प्रताडऩा से तंग होकर विवाहिता ने परिजनों को बताया और शुक्रवार को पूणागाम थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।


बाइक फिसलने से एक की जान गई


सूरत. वराछा हीराबाग सर्किल के पास शुक्रवार रात मोटर साइकिल फिसलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक युवक का नाम गणेशलाल हेमराज मेघवाल (25) था। मूलत: उदयपुर निवासी गणेशलाल सरथाणा डायमंडनगर निवासी अपने रिश्तेदार के यहां आया था।

शुक्रवार शाम वह चचेरे भाई गहेरीलाल लालूरामजी मेघवाल (35) के साथ मोटर साइकिल पर परिचित से मिलने सचिन गया था। देर रात लौटते समय वराछा हीराबाग के पास ब्रिज पर मोटर साइकिल फिसल गई। दोनों को 108 एम्बुलेंस से स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान गणेशलाल की मौत हो गई।

चाकू से हमला कर 35 हजार की लूट


सूरत. नवसारी से सूरत आए एक व्यक्ति पर चाकू से वार कर तीन अज्ञात लुटरे 35 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। घायल व्यक्ति को न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक घायल व्यक्ति का नाम गणेश तुलसीराम निनामे (55) है।

नवसारी के विजलपोर गांव निवासी गणेश निनामे सूरत में लेबर कॉन्ट्रक्टेर है। शुक्रवार रात वह ट्रेन से उतर कर जा रहा था। उधना स्वामीनारायण मंदिर के पास तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोका और चाकू से वार कर 35 हजार रुपए लूट लिए।