सूरत

तापी नदी में नहाने गए सूरत के दो युवक लापता

रविवार शाम तक नदी में काफी खोजबीन की, दोनों का कोई पता नहीं चल सका

2 min read
Feb 18, 2018

बारडोली.

तहसील के वाघेचा गांव से गुजरती तापी नदी में नहाने गए सूरत के पांडेसरा की गुजरात हाउसिंग सोसायटी निवासी दो युवक पानी में लापता हो गए। घटना के बाद स्थानीय तैराकों तथा बारडोली फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने रविवार देर शाम तक नदी में काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें

एसएस प्रवेश के बहाने ठगी, दो जने गिरफ्तार


प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत के पांडेसरा की गुजरात हाउसिंग सोसायटी निवासी अपने 11 दोस्तों के साथ ऑटोरिक्शा से बारडोली के वाघेचा गांव में वाघेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन के लिए आए। वहां से 4 युवक नहाने के लिए तापी नदी में नहाने के लिए गए, जिसमें संदीप सुरेश पिंपरे (27) और दीपक उर्फ दीपू कालू वणजारा (18) पानी में डूब गए। दोस्तों के शोर सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना पर बारडोली फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच नदी में खोजबीन शुरू की, लेकिन रविवार देर शाम तक नदी में काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। फिलहाल अंधेरा होने से बचाव कार्य रोक दी गई।

स्मीमेर कैंटीन कर्मी ने पी लिया जहर
सूरत. स्मीमेर अस्पताल की कैंटीन में कार्य करने वाले एक युवक ने जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार सहारा दरवाजा की अंबेडकर सोसायटी निवासी राहुल जगदीश बेसाने (२४) ने शनिवार दोपहर अस्पताल परिसर में जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। अस्पताल में उसने बताया कि किसी बात को लेकर पांच दिन पहले एक कर्मचारी के साथ झगड़ा होने पर मैनेजर ने उसे डांटा था। वहीं मैनेजर फिलीप थोमस ने बताया कि पांच दिन पहले साथी कर्मचारी से झगड़ा कर मारपीट की घटना हुई थी। इसको लेकर उसने तीन जनों को नौकरी से निकाल दिया था। इस संदर्भ में वराछा थाने में भी जानकारी दी गई थी। राहुल ने तनाव में यह कदम उठाया।

ये भी पढ़ें

46 हजार पोलों पर एस्ट्रोनॉमिकल टाइमर
Published on:
18 Feb 2018 09:17 pm
Also Read
View All