
सूरत. स्ट्रीट लाइट पोलों में बत्ती को जलाने-बुझाने के झंझट से मुक्ति के लिए मनपा का एस्ट्रोनॉमिकल टाइमर का प्रोजेक्ट इस साल अप्रेल तक पूरा हो जाएगा। पूरे शहर में 2,220 टाइमर लगाए जाएंगे, जिससे शहर के 82 हजार स्ट्रीट लाइट पोलों पर बत्ती अक्षांश-देशांतर, मौसम, सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर अपने-आप जलेगी-बुझेगी। मनपा ने अब तक 1250 टाइमर लगा दिए हैं। इनसे 46,200 पोल टाइम पर अपने-आप जगमगा जाते हैं।
एनर्जी सेविंग की दिशा में आगे बढ़ रही महानगर पालिका स्ट्रीट लाइट का एलईडीकरण कर रही है। इनमें मानवीय कमियों के कारण होने वाले नुकसान को न्यूनतम करने की कोशिश भी की जा रही है। शहर में करीब 1,00,688 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। इन्हें जलाने-बुझाने के लिए मनपा के कर्मचारियों को भागदौड़ करनी पड़ती थी। मनपा ने पिछले साल स्ट्रीट लाइट को ऑटोमेटिक जलाने-बुझाने के लिए एस्ट्रोनॉमिकल टाइमर प्रोजेक्ट शुरू किया। प्रोजेक्ट में ईएसएल कंपनी के साथ करार दिया गया था, जिसके मुताबिक बिजली बचत की कीमत का 60 फीसदी ईएसएल कंपनी को और बाकी 40 फीसदी लाभ मनपा प्रशासन को मिलेगा। बीआरटीएस रास्तों के साथ शहर में 1,26,653 स्ट्रीट लाइट फिटिंग की जानी है। इसमें से अब तक 1,00,688 एलईडी फिटिंग्स की जा चुकी हंै। तमाम एलईडी फिटिंग्स के लिए 2,220 एस्ट्रॉनॉमिकल टाइमर लगाना तय हुआ था। इसमें अब तक 1,250 टाइमर लग चुके हैं, बाकी के 970 अप्रेल तक लगा दिए जाएंगे। इन टाइमर से 82 हजार लाइट पोल ऑटोमेटिक रोशन होंगे।
गार्डन और बीआरटीएस बाकी
गार्डन और बीआरटीएस ट्रेक के समीप लगे लाइट पोल में टाइमर लगाने का काम दूसरे फेज में होगा। यह काम अगले साल तक पूरा करने की योजना है। इसके अलावा सभी बड़े रोड, जहां पुरानी फिटिंग्स हैं, उन्हें बदलने के बाद ही टाइमर लगाया जाएगा। करीब एक हजार टाइमर और लगाए जाएंगे, जिससे बाकी के सभी लाइटपोल कवर हो जाएं।
33 फीसदी बिजली की बचत
मनपा की एलईडीकरण योजना से पिछले छह महीने के आंकड़ों के अनुसार औसत 33 फीसदी बिजली बचत रिकॉर्ड की गई है। बीआरटीएस रूट के साथ शहर में 1.26 एलईडी फिटिंग्स की जाएंगी। इसमें से करीब एक लाख एलईडी फिटिंग्स कर दी गई हैं। मनपा ने पिछले दिनों अठवा जोन के 15 फीडर पर सैम्पल टेस्टिंग से जाना कि 33 फीसदी बिजली की बचत हो रही है। मनपा प्रशासन को अनुमान है कि हर साल 83 लाख केडब्ल्यूएच बिजली की बचत होगी, जिससे 4.75 करोड़ रुपए की बचत होगी।
Published on:
18 Feb 2018 09:06 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
