Tennis News

टेनिस : ओसाका मैड्रिड ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया

दो साल बाद कोर्ट में उतरी महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने मिसाकी डोय को हराकर मैड्रिड ओपन के दूसरे में पहुंचीं      
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2021, 10:17 PM IST
naomi_osaka.jpg
Naomi Osaka

नई दिल्ली। करीब दो साल बाद क्ले कोर्ट पर अपना पहला मैच खेल रहीं दुनिया की दूसरे नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका (naomi osaka) ने मिसाकी डोय (Misaki Doi ) को 7-5, 6-2 से हराकर यहां जारी मैड्रिड ओपन (Madrid open) के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। मौजूदा अमेरिकी ओपन चैंपियन और आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन ओसाका चोट के कारण पिछले साल इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाई थी। उन्होंने क्ले कोर्ट पर अपना पिछला मुकाबला 2019 में रौलां गैरों में खेला था, जहां उन्हें कैटरीना सिनियोकोवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

ओसाका अब तक डब्ल्यूटीए के फाइनल में नहीं पहुंची है। मैड्रिड ओपन के दूसरे राउंड में अब ओसाका का सामना चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा से होगा, जिन्होंने वांग क्यिांग को 69 मिनट में 6-1, 6-3 से पराजित किया। पांचवीं सीड एरिना सबालेंका ने क्वालीफायर वेरा वोनारेवा को 6-1, 6-2 से मात दी।

Published on: