Tennis News

टेनिस : नोवाक जोकोविक ने चौथी बार शंघाई मास्टर्स के खिताब पर जमाया कब्जा

शंघाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में रविवार को सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की।
less than 1 minute read
novak
टेनिस : नोवाक जोकोविक ने चौथी बार शंघाई मास्टर्स के खिताब पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली। सर्बिया के दिग्गज टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविक ने शंगाई मास्टर्स का खिताब जीत लिया है। पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन दिखाने वाले जोकोविक ने फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को हराया। रविवार को शंघाई में खेले गए इस खिताबी भिड़ंत में कोरिक जोकोविक को कोई खास चुनौती दे पाने में सफल नहीं हो सके। दूसरी सीड जोकोविक ने पुरुष एकल के फाइनल में 13वीं सीड कोरिक को एक घंटे 37 मिनट में 6-3, 6-4 से पराजित किया।

जोकोविक का चौथा शंघाई मास्टर्स खिताब-
जोकोविक का यह चौथा शंघाई मास्टर्स खिताब है। उन्होंने करियर का 72वां खिताब अपने नाम किया है। मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे 14 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविक का अगस्त में रोजर्स कप में हारने के बाद से यह लगातार 18वीं जीत है।

फेडरर को छोड़ेंगे पीछे -
इस खिताबी जीत के बाद अब वह सोमवार को जारी होने वाले ताजा एटीपी रैंकिंग में रोजर फेडरर को लुढ़काकर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। 31 साल के जोकोविक ने अगस्त में सिनसिनाटी मास्टर्स का भी खिताब जीता था और अब वह सभी नौ मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Updated on:
14 Oct 2018 08:15 pm
Published on:
14 Oct 2018 08:15 pm