Tennis News

सानिया मिर्जा ने सुनील छेत्री से मांगे टिकट, यूजरों ने जमकर कर दिया ट्रोल

सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर सुनील छेत्री से फुटबॉल मैच के लिए टिकट की मांग की। जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2018, 11:58 AM IST
saina
सानिया मिर्जा ने सुनील छेत्री से मांगे टिकट, यूजरों ने जमकर कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने हाल ही में लोगों को फुटबॉल मैच देखने के लिए मैदान में आने की इमोशनल अपील की है। छेत्री की इस अपील का भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी समर्थन किया था। जिसके बाद टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने भी सुनील छेत्री की इस अपील का समर्थन करते हुए एक ट्वीट लिखा। लेकिन सानिया की इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। सानिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से हुए इस ट्वीट पर लोगों ने तरह-तरह के जवाब दिए। इसमें कई लोगों ने सानिया के समर्थन को सराहा तो कईयों ने मजाक करते हुए भद्दे कमेंट पास किए।

सानिया ने ये किया था ट्वीट-
सानिया मिर्जा ने तीन जून की रात को 1 बज 27 मिनट पर एक ट्वीट किया। सानिया ने सुनील छेत्री की अपील वाली ट्वीट को कोट करते हुए लिखा कि क्या मुझे भी एक टिकट मिल सकती है? सानिया ने अपने ट्वीट में सुनील को लीजेंट भी कहा था।

कई यूजरों ने किया समर्थन-
सानिया के इस ट्विट पर कई लोगों ने समर्थन भी किया। खुद सुनील छेत्री से रिप्लाई करते हुए लिखा कि इसके लिए आपको वादा करना होगा कि जब आप अगली बार मैदान पर उतरोगी तो मुझे भी साथ मैच दिखाओगी।

यूजरों ने इस तरह किया ट्रोल-
सानिया के इस ट्वीट पर कई लोगों ने भद्दे कमेंट करते हुए ट्रोल भी किया। चौधरी राजेश नाम के एक यूजर ने लिखा कि मेरे पास एक टिकट एक्सट्रा है, लेकिन आप (सानिया मिर्जा) शोएब मलिक से अनुमति ले लें। दानिश नाम के एक यूजर ने लिखा कि बूक माई शो पर टिकट उपलब्ध है। आप उसे खरीद कर मैच देख सकती है। रूद्रेश नाम के एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान से फुर्सत मिले तब ना आपको।

सुनील ने ये किया था अपील-
सुनील छेत्री ने अपील करते हुए कहा था कि आप हमारी आलोचना करें, गाली दें लेकिन मैदान में मैच देखने जरुर आए। बता दें कि हाल ही में सुनील छेत्री ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सुनील रोनाल्डो और मेसी के बाद सबसे ज्यादा गोल करने वाले समकालीन फुटबॉल प्लेयर हो चुके है।

Published on: