4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनील छेत्री की इमोशनल अपील- ‘हमें गालियां दें लेकिन मैदान में जरूर आएं’, विराट कोहली ने भी किया समर्थन

भारत ने सुनील छेत्री के तीन गोलों की बदौलत चीनी ताइपे को 5-0 से करारी शिकस्त दी, मुंबई में हुए मैच के दौरान केवल 2000 दर्शक मैदान पर पहुंचे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 3 Jun 2018, 12:10 PM IST

sunil chhetri virat kohli

सुनील छेत्री की इमोशनल अपील- 'हमें गालियां दें लेकिन मैदान में जरुर आएं', विराट कोहली ने भी किया समर्थन

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतर्राष्ट्रीय सितारों लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार के प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा है कि "हमें गालियां दो, हमारी आलोचना करो लेकिन प्लीज भारतीय टीम को खेलते हुए देखने जरूर आओ।" भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी सुनील छेत्री का साथ देते हुए फैंस से अपील की है कि वह फूटबाल मैच देखने स्टेडियम जाएं। अभी हीरो इंटरकोंटिनेंटल कप के पहले मैच में शुक्रवार को भारत ने छेत्री के तीन गोलों की बदौलत चीनी ताइपे को 5-0 से करारी शिकस्त दी। चार देशों की प्रतियोगिता के अगले मैच में भारत चार जून को केन्या से भिड़ेगा। यह मैच छेत्री का 100वां मैच भी होगा।


चीनी ताइपे के खिलाफ मैच में खाली था स्टेडियम
फुटबॉल विश्व कप की शुरुआत में केवल दो हफ्ते बाकी हैं ऐसे में फुटबॉल प्रेमी हैशटैग के जरिए 'दूसरे देश' की टीमों के प्रति समर्थन जाहिर कर रहे हैं। इसी समय देश के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले व विश्व में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे नंबर पर सर्वाधिक गोल करने वाले फूटबाल खिलाड़ी ने देश के फुटबॉल प्रेमियों से अपील की है कि वह भारत का मैच देखने स्टेडियम जरूर जाएं । भारत और चीनी ताइपे के बीच मुंबई में हुए मैच के दौरान केवल 2000 दर्शक मैदान पर नहीं उपस्थित थे।


छेत्री ने दर्शकों से की अपील
छेत्री ने ट्विटर के माध्यम से सभी यूरोपीय क्लब के प्रशंसकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोगो को लगता है कि हमारा स्तर उन क्लबों के मुकाबले का नहीं है, इस कारण आप अपना समय खराब करना नहीं चाहते। उन्होंने कहा मैं मानता हूं कि हमारा खेल उन जैसा नहीं है, लेकिन हम कोशिश करेंगे कि आप का समय जाया न हो। उन्होंने आगे कहा कि आप लोगो ने भारतीय फुटबॉल से उम्मीद छोड़ दी है, कृपया करके मैदान पर आएं और हमारा मैच देखें। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट पर आलोचना करने से कुछ नहीं होगा। हमारे सामने आकर आलोचना कीजिए। मैच देखने आइए क्या पता आपकी धारणा हमको लेकर बदल जाए, आप हमें चीयर करने लगें। भारतीय फुटबॉल के लिए आपका समर्थन बहुत जरूरी है।

विराट ने किया समर्थन
सुनील छेत्री के समर्थन में विराट कोहली ने भी वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि आप सभी से मेरी अपील है कि आप भारतीय फुटबॉल टीम को मैदान पर खेलते हुए देखने जरूर जाएं। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी बहुत प्रतिभाशाली हैं, कड़ी मेहनत करते हैं , इसलिए मैदान पर जाकर उनका जोश बढ़ाएं। विराट ने आगे कहा कि देश में अच्छी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सभी खेलों को बराबर समर्थन मिले। विराट ने आगे कहा कि वह भी देश के लिए खेलते हैं, उनको भी आपके समर्थन की जरूरत है।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल