टीकमगढ़

धसान नदी में नहाने गई 5 बच्चियां डूबी, दो शव निकले एक की हालत गंभीर, पूरे गांव में मातम

MP News : धसान नदी में नहाने गईं 5 लड़कियां पानी में डूब गईं। हादसे में 2 बालिकाओं की मौत हो गई। जबकि 3 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

2 min read

MP News : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां से गुजरने वाली धसान नदी में नहाने गईं पांच बालिकाएं पानी में डूब गई। हादसे में दो बालिकाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि शेष दो की हालत सामान्य है।

आपको बता दें कि, ये दिल दहला देने वाली घटना जिले के पलेरा थाना इलाके की है। यहां मजरा कुटन की पांच बालिकाएं धसान नदी में नहाने गई थी। सभी लड़कियां नदी में नहा रही थी। इसी दौरान उनमें से एक गहरे पानी में चली गई, जिसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक गहरे पानी में जाकर डूबने लगी। खुद को बचाने के लिए बच्चियों ने खुद को बचाने की आवाज लगाई, जिसे सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

पूरे गांव में छाया मातम

ग्रामीणों तत्काल ही नदी में छलांग लगाकर तीन बालिकाओं को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। लेकिन दो बच्चियां तबतक पानी में डूब चुकी थीं। कुछ देर बाद दोनों लड़कियों के शव पानी से निकाले गए। वहीं, रेस्क्यू की गई तीन में एक लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे नौगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की सूचना पर तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है।

Published on:
11 Mar 2025 04:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर