दरअसल, भोपाल के तीन स्कूलों सेंट मेरीज, पोद्दार इंटरनेशनल और केवी 1 को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के नाम से बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है। मेल तमिल भाषा में लिखा था और इसमें सीरियल ब्लास्ट की धमकी के साथ ही बच्चों को बचाने की चेतावनी भी दी गई थी। साथ ही, खजूरी रोड स्थित नेशनल फोरेंसिक लैब को भी ऐसा ही मेल मिला है। मौके पर पहुंची टीटी नगर पुलिस ने दो घंटे तक स्कूलों में जांच की है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और पुलिस अलर्ट पर है।