टीकमगढ़

Tikamgarh News: सीएम मोहन यादव का सख्त एक्शन, लापरवाह जिला पंजीयक सहकारिता निलंबित

CM Mohan Yadav Suspends District Registrar: सीएम मोहन यादव ने जन-विश्वास अभियान के तहत सुनी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें, सीएम के साफ निर्देश लापरवाही बरतने वाले अफसरों-कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई।
less than 1 minute read
cm mohan yadav
cm mohan yadav action district registrar suspended, जन-विश्वास अभियान के तहत बैठक करते सीएम मोहन यादव (Source- mohan yadav facebook page)

Tikamgarh CM Mohan Yadav Suspends District Registrar: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 21 अगस्त को जन विश्वास अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को सुना। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला पंजीयक सहकारिता एसके कौशिक को निलंबित करने के निर्देश दिए। दयाराम लोधी की मां स्व. रानीबाई की मृत्यु होने पर सहकारी बैंक की मवई शाखा द्वारा नॉमिनी के खाते में राशि अंतरित नहीं किए जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

अधिकारियों को सीएम ने दिए निर्देश

सीएम मोहन यादव ने इस दौरान शिकायतकर्ता महेश प्रसाद लोधी, कमलेश नामूलिया, दयाराम लोधी, कालीचरण सिंह राजपूत और हरिराम विश्वकर्मा से बातचीत की और उनकी समस्या व शिकायत जानी। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संबद्ध और प्रभावी निराकरण के लिए सीएम मोहन यादव ने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सतत रूप से फील्ड भ्रमण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लें। स्थानीय स्तर पर जनता की शिकायतों का समय सीमा में प्रभावी निराकरण किया जाए। इस दौरान सीएम ने ये भी कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी, जबकि उत्कृष्ट कार्य पर शासकीय सेवक सम्मानित किए जाएंगे।

उचित मूल्य की दुकानों पर हुई चर्चा

सीएम मोहन यादव ने जिले में विभिन्न शासकीय उचित मूल्य दुकानों के उनके निर्धारित एवं वास्तविक स्थानों पर संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई पर भी चर्चा की। बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक जतारा हरिशंकर खटीक सहित मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, सचिव मुख्यमंत्री डॉ. सुदाम खाड़े, आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह सहित कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Updated on:
21 Aug 2026 10:35 pm
Published on:
21 Aug 2026 10:35 pm