21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी में CSP नेहा पच्चीसिया पर बड़ा एक्शन, सीएम के आदेश पर निलंबन कार्रवाई शुरू, ऑफिस भी सीज

CSP Neha Pachisia Suspension: कटनी में आरोपी की जमीन खरीदने के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। सीएसपी नेहा पच्चीसिया के निलंबन के निर्देश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा।
2 min read
Google source verification

कटनी

image

Akash Dewani

Aug 21, 2026

csp neha pachisia suspension cm mohan yadav katni land case

Katni CSP Neha Pachisia: CSP नेहा पच्चीसिया पर सीएम के आदेश पर निलंबन कार्रवाई शुरू (फोटो सोर्स- Patrika and Neha Pacchisia Instagram)

Katni Land Case:कटनी में सीएसपी नेहा पच्चीसिया (CSP Neha Pachisia) और उनके सहयोगियों द्वारा एक आरोपी की जमीन खरीदे जाने से जुड़े गंभीर मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव अथवा पद के दुरुपयोग को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर शेयर किया

सीएसपी नेहा पच्चीसिया के निलंबन के निर्देश जारी किए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जानकारी साझा की है। सरकार के इस रुख के बाद कटनी के चर्चित प्रकरण में पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।

आरोपी की जमीन खरीदी को लेकर उठे गंभीर सवाल

पूरा मामला एक चर्चित लूटकांड और उससे जुड़े आरोपों के बीच सामने आया है। सीएसपी नेहा पच्चीसिया और उनके सहयोगियों द्वारा आरोपी से संबंधित जमीन खरीदी के आरोपों ने पुलिस की भूमिका और पद के कथित दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मामले को लेकर पहले से ही जांच चल रही थी और अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कार्रवाई का दायरा और बढ़ने की संभावना है।

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कानून का राज सर्वोपरि है। सरकार का कहना है कि किसी भी शिकायत की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मामले में निलंबन के निर्देश को सरकार की ओर से पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद अब सभी की नजरें मामले की आगे होने वाली जांच और उसके निष्कर्ष पर टिकी हैं।

सीएसपी कार्यालय सीज, दो एसआई और रीडर निलंबित

हत्या के आरोपी की जमीन कथित फर्जीवाड़े और सांठगांठ के जरिए कौड़ियों के दाम खरीदने के मामले में घिरीं कटनी नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला तेज हो गया है। कुठला थाने में एफआईआर क्रमांक 0738/2026 दर्ज होने के बाद शुक्रवार तड़के पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल के निर्देश पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई। पुलिस की विशेष टीम ने कटनी स्थित सीएसपी कार्यालय को सीज कर दिया। वहीं, दो एसआई और सीएसपी के रीडर को भी निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।