टीकमगढ़

धर्म स्थलों में चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया, बाइक-स्कूटी समेत लाखों का कीमती सामान जब्त

MP News : धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाला गिरोह के तीन सदस्यों को जतारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से बाइक और स्कूटी के साथ-साथ लाखों का सामान बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा।
2 min read
MP News
धर्म स्थलों में चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया (Photo Source- Patrika Input)

MP News :मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले बम्होरी कलां और जतारा क्षेत्र में पिछले चार महीनों से धार्मिक स्थलों पर हो रही चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लंबी जांच, मुखबिर और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइकों समेत धार्मिक स्थलों से जुड़ा लाखों रुपए का चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, करीब चार महीने पहले बम्होरीकला स्थित दाऊ वाले हनुमान मंदिर और जतारा क्षेत्र के अन्य मंदिरों में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटनाएं की गई थी। इस दौरान मंदिरों से पीतल के घंटे, चांदी का मुकुट और अन्य सामान चोरी हुआ था। इस मामले में 14 नवंबर 2025 को पीड़ित 63 वर्षीय राजेश कुमार पाठक निवासी बम्होरीकलां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें मंदिर से 14 पीतल के घंटे और हनुमान जी का चांदी का मुकुट चोरी होने की जानकारी दी गई थी। इसी प्रकार जतारा थाना इलाके में भी मंदिर से 5 पीतल के घंटे चोरी होने का मामला दर्ज हुआ था।

खुलासे के लिए टीम का किया गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में थाना प्रभारी बम्होरीकलां उप निरीक्षक नीतू खटीक और जतारा थाना प्रभारी एनएस ठाकुर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल किया गया। टीम ने मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर दबिश दी और आरोपी इसराज उर्फ अप्पा 24 वर्ष, अरबाज उर्फ जिन्नात 20 वर्ष, करन उर्फ कमलेश 20 वर्ष निवासी मऊरानीपुर, जिला झांसी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में चोरी को किया स्वीकार, 11 लाख 72 हजार का सामान जब्त

धर्म स्थलों में चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया (Photo Source- Patrika Input)

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने कबूल करते हुए बताया कि, 14 पीतल के घंटे और उनकी कीमत 45000 रुपए चांदी का मुकुट और उसकी कीमत 15000 रुपए, एक मोटरसाइकिल की कीमत 60 हजार रुपए, एक स्कूटी की कीमत 50 हजार रुपए, लोहे का कटर, गैस गन और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।

इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक नीतू खटीक, आकाश रूसिया, एनएस ठाकुर, एएसआई हरिशंकर सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, अब्बास अली, राजीव मिश्रा, कृष्ण कुमार, हरगोविंद, अनूप अनुरागी, सीताराम, संगम नायक, रामनारायण, अंजलि, आरती रहे।

Updated on:
20 Mar 2026 07:00 am
Published on:
20 Mar 2026 07:00 am