टीकमगढ़

MP News: शादी में एक साथ घनघनाए मेहमानों के फोन, जयमाला से पहले भागा दूल्हा, पढ़ें पूरी खबर

MP News: मैरिज गार्डन में बाराती-घराती के साथ मेहमान दावत का मजा ले रहे थे, तभी अचानक अधिकतर लोगों के मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हो गए फिर मच गया हंगामा...।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2024, 10:14 PM IST
tikamgarh news

MP News: टीकमगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान एकाएक मेहमानों के मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हो गए। हर मैसेज में एक ही बात लिखी थी जिसे पढ़कर बाराती-घराती व मेहमानों के होश उड़ गए। मैरिज गार्डन में हंगामा मच गया और इसी बीच दूल्हा व उसका पिता जयमाला से पहले ही मैरिज गार्डन से खिसक गए। बाद में दुल्हन के परिवारवाले पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराते हुए इंसाफ की मांग की।

एकाएक घनघनाए सभी के फोन

टीकमगढ़ के देहात थाना इलाके में कारी तिगैला के पास यदुवंशी मैरिज गार्डन से एक शादी समारोह चल रहा था। मैरिज गार्डन में खाना चल रहा था तभी अचानक दूल्हे की शादी पहले भी हो जाने के मैसेज दुल्हन के रिश्तेदारों के मोबाइल पर आने शुरू हो गए। इन मैसेज में पहली शादी के सबूत भी थे जिन्हें देखकर दुल्हन के परिवार वालों को दूल्हे पर शक हुआ तो उन्होंने दूल्हे व उसके पिता से मैसेज के बारे में सवाल किया। लेकिन दोनोनं कोई जवाब नहीं दे सके।


मौका पाकर भागा दूल्हा और उसका पिता

पहली शादी का राज खुलने के बाद दूल्हा व उसके परिवार वाले शादी छोड़कर भाग गए जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। दुल्हन के भाई ने बताया कि वो उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में जाखलौन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। कारी के रहने वाले अरविंद विश्वकर्मा से करीब 4 माह पहले से ही बहन की शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। 9 जुलाई को शादी की तारीख तय हुई थी और हम सभी रिश्तेदारों के साथ मैरिज गार्डन में शादी करने के लिए आए थे। जहां आकर पता चला कि दूल्हा अरविंद पहले से शादीशुदा है।

मैसेज में भेजे पहली शादी के सबूत


शादी के दौरान लड़की पक्ष के रिश्तेदारों के मोबाइल पर जो मैसेज आए हैं उनमें अरविंद की पहली शादी के सबूत हैं। उनके मुताबिक 2021 में उज्जैन की रहने वाली एक लड़की के साथ अरविंद विश्वकर्मा की शादी होने की फोटो, मैरिज सर्टिफिकेट, आर्य समाज मंदिर का प्रमाण पत्र और रसीदें शामिल हैं। पुलिस ने दुल्हन पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

Updated on:
10 Jul 2024, 10:14 PM IST
Published on: