25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा पति, हैरान कर देने वाला मामला

MP News: पति की प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आ चुकी पत्नी ने पुलिस में की शिकायत, पति के साथ ही सास-ससुर और ननद पर भी केस दर्ज ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 10 Jul 2024, 8:19 PM IST

INDORE

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है पति ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए हैं और अब वो उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के साथ ही सास-ससुर और ननद के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

बीवी के वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

मामला इंदौर शहर के राऊ इलाके का है। पुलिस में शिकायत करते हुए अंकिता (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसकी शादी 21 मई 2023 को लखन पटेल से हुई थी। अंकिता के मुताबिक उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए सामूहिक विवाह सम्मेलन में ही उसकी शादी कराई गई। अंकिता ने बताया कि शादी के एक महीने बाद ही पति ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया और पति लखन उसके चरित्र पर संदेह करने लगा। कुछ दिन बाद लखन ने शारीरिक संबंध बनाते हुए उसके अश्लील वीडियो बना लिए और अब इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वो उसे ब्लैकमेल कर रहा है।


यह भी पढ़ें- जादुई कैंची से 8 फीट दूर खड़े मरीज के पेट का कर दिया 'ऑपरेशन', देखें वीडियो

बीवी को ब्लैकमेल कर कार की डिमांड

अंकिता (बदला हुआ नाम) ने बताया कि पति लखन उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने परेशान होकर सास-ससुर को पूरी बातें बताई। लेकिन सास-ससुर ने भी पति का ही पक्ष लिया। सास-ससुर कहने लगे दहेज में कुछ नहीं दिया। शादी भी सस्ते में निपटा दी। फिर एक दिन सभी ने कहा कि तेरे पिता ने दहेज में कुछ नहीं दिया इसलिए उनसे शगुन में कार मांग ले। फिर 15 फरवरी 2024 को पति लखन ने मारपीट कर घर से भगा दिया। इसके बाद पिता के पास रहने आ गई। इसके बाद लखन 21 मई को घर आया और पिताजी से बात की। मुझे अकेले कमरे में ले जाकर कहा कि तेरे वीडियो वायरल कर दूंगा, समाज में मुंह नहीं दिखा पाएगी इसलिए पिताजी से बोल कर कार देने का इंतजाम करो।