टीकमगढ़

Niwari Crime: बहू का सच जान गई थी सास, गंवानी पड़ी जान

Murder Case: बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही सास की बहू ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 9:07 PM IST
niwari murder case solved
murder case daughter in law lover arrested, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Source-Patrika)

Niwari Murder Case: मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में बीते दिनों हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या उसकी ही बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि सास उनके रिश्ते के बारे में जान गई थी और परिवार के अन्य सदस्यों को बताने लगी थी इसीलिए उन्होंने सास को रास्ते से हटाने की साजिश रची और प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया था।

14 नवंबर को मिला था शव

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 14 नवंबर को देशराज कुशवाह निवासी कलौथरा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी समधन सुमंत्रा कुशवाहा (70) निवासी देवराखेरा का शव घर के कमरे में खटिया के पास पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों से पता चला कि महिला की हत्या सिर पर डंडे से वार कर की गई है। इस आधार पर पुलिस ने जांच तेज की 96 घंटे में ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया।

ऐसे खुला राज

एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने जब परिजनों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया तो कप्तान सिंह बुंदेला नाम के व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। कप्तान सिंह बुंदेला की जमीन मृतका सुमंत्रा कुशवाहा के बेटे ने बटाई पर ली थी। घटना के बाद से कप्तान सिंह फरार था और उसका मोबाइल भी बार-बार ऑन-ऑफ हो रहा था। पुलिस ने कप्तान सिंह की तलाश शुरू की और मुखबिर सक्रिय किए तो कप्तान सिंह को बरूआसागर के पास से पकड़ लिया गया।

बहू-प्रेमी निकले हत्यारे

पुलिस ने आरोपी कप्तान सिंह बुंदेला को पकड़कर पूछताछ की तो उसने सारा सच कबूल लिया। आरोपी कप्तान सिंह ने बताया कि करीब तीन साल पहले कैलाश कुशवाह ने उसकी जमीन बटाई पर ली थी। तभी उसकी पहचान कैलाश की पत्नी अंगूरी से हुई। कुछ दिन दोनों के बीच संबंध बन गए और उनके संबंधों के बारे में अंगूरी की सास को पता चल गया। वो हमेशा विरोध करती थी और परिवार के सदस्यों को संबंधों की जानकारी देने लगी थी। बदनामी के डर के कारण अंगूरी और उसने सुमंत्रा की हत्या की साजिश रची। पहले दोनों करंट लगाकर सुमंत्रा की हत्या करनी चाही लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 13 नवंबर की रात कप्तान सिंह ने घर में घुसकर सोते वक्त सुमंत्रा बाई के सिर पर वार कर उसकी हत्या की थी।

Updated on:
19 Nov 2026, 9:07 PM IST
Published on: