टीकमगढ़

अभी-अभी: शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश, देवी पंडाल के सामने फेंका चिकन

MP NEWS: देवी पंडाल के सामने असमाजिक तत्व ने मारकर बोरी में फेंके 20-25 मुर्गा मुर्गी...

2 min read

MP NEWS: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां असमाजिक तत्वों ने शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की है। जिसके बाद लोगों में खासा आक्रोश है हालांकि पुलिस की तत्परता के कारण फिलहाल सबकुछ ठीक है और एक बड़ी साजिश नाकाम हुई है। दरअसल यहां पर एक देवी पंडाल के सामने किसी ने एक बुरी में भरकर 20-25 मुर्गा मुर्गी फेंके है जिसके बाद इस तरह की खबर फैल गई की कोई देवी पंडाल के सामने गौ मांस के टुकड़े फेंक गया है।

घटना टीकमगढ़ के मामोन दरवाजा स्थित देवी पंडाल के सामने की है, मंगलवार की शाम शहर का माहौल बिगाड़ने की नाकाम कोशिश की गई। असमाजिक तत्व ने यहां देवी जी के पंडाल के सामने 20-25 मुर्गा मुर्गी मारकर एक बोरी में भरकर लाकर फेंक दिया। जब लोगों ने देवी पंडाल के सामने मांस के टुकड़े देखे तो हड़कंप मच गया। घटना का पता चलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और देवी पंडाल के सामने से फेंके गए मांस के टुकड़ों को हटवाया और नगर पालिका का टैंकर बुलाकर पूरे चौराहे को पानी से धुलवाया गया है।


नवरात्रि के दौरान देवी पंडाल के सामने इस तरह की हरकत करके कौन शहर का माहौल बिगाड़ना चाहता है इसकी पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। मौक पर पहुंचे एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Updated on:
08 Oct 2024 08:59 pm
Published on:
08 Oct 2024 08:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर