घटना 2 अक्टूबर की है जब 18 व 21 साल की दो सहेलियों को प्रकाश और विपिन नाम के दो युवक डरा धमकाकर अपने साथ जंगल में ले गए थे। जहां दोनों लड़कों ने उनके साथ रेप किया। आरोपियों के चंगुल से भागकर एक युवती तो किसी तरह अपने रिश्तेदार के घर पहुंच गई लेकिन दूसरी युवती घर वापस नहीं लौटी। जिसके कारण उसके परिजन ने पुलिस में 3 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई। रिश्तेदार के घर से जब युवती दूसरे दिन अपने घर पहुंची तो उसने माता-पिता को पूरी घटना बताई। जिसके बाद उसे लेकर परिजन थाने पहुंचे और मामला बताया।