11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी की इस पंचायत को सचिव ने बनाया अय्याशी का अड्डा, महिला के साथ पकड़ाया

Panchayat Sachiv: महिला को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर पंचायत भवन में ही सचिव कर रहा था शर्मनाक हरकत, वायरल हुआ वीडियो..।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 5 Oct 2024, 9:59 PM IST

Panchayat Sachiv caught objectionable condition with woman

Panchayat Sachiv: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की एक पंचायत को वहां के सचिव ने अपनी अय्याशी का अड्डा बना लिया। पंचायत भवन में ही सचिव एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया है। हैरानी की बात ये है कि पंचायत में जिस वक्त सचिव महिला के साथ शर्मनाक हरकत कर रहा था तब दूसरे कमरों में पंचायत के दूसरे लोग भी थे। एक ग्रामीण ने लाइव वीडियो बनाते हुए पंचायत के अंदर चल रही सचिव की घिनौनी हरकत को उजागर किया है। ये वीडियो बेहद आपत्तिजनक है।

सचिव की अय्याशी का अड्डा बनी पंचायत

मामला सिवनी जिले के बरघाट थाना इलाके के चिरचिरा गांव का है। जहां पदस्थ सचिव सुरेश बोपचे ने पंचायत को अपनी अय्याशी का अड्डा बना लिया। सचिव सुरेश एक महिला को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर पंचायत भवन के अंदर ही उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पंचायत में हो रहे इस शर्मनाक कांड का एक ग्रामीण ने पर्दाफाश किया है। ग्रामीण वीडियो बनाते हुए पंचायत भवन में घुसा और सचिव की घिनौनी करतूत का वीडियो बना लिया। वीडियो बेहद आपत्तिजनक है और इसमें सचिव वीडियो बनाने वाले को रोकने का प्रयास करता भी दिखाई दे रहा है।


यह भी पढ़ें- 'भाभी' की अजीब चाहत, 10 साल तक पति से पैदा नहीं किया बच्चा

सचिव को हटाने की मांग

पंचायत भवन के अंदर सचिव की घिनौनी करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इधर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों सहित ने जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिखकर सचिव को हटाने की मांग की है। वहीं सीईओ ने सचिव के निलंबन की कार्रवाई के लिए पंचायत को लिखा है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वार पुलिस को भी लिखित शिकायत दी जाएगी।


यह भी पढ़ें- लोगों के डर को बनाया बिजनेस, रात के अंधेरे में करता था ये काम..VIDEO