20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में गरबा पंडाल में गंदी हरकत, दो लड़कों ने बच्चे के साथ किया घिनौना काम

mp news: बच्चा घटना के बाद काफी डरा हुआ है, बताया जा रहा है कि बच्चे के साथ गंदी हरकत करने वाले दोनों लड़के भी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 13 साल के आसपास है..।

less than 1 minute read
Google source verification
garba

mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक गरबा पंडाल से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक सात साल के बच्चे के साथ दो नाबालिग लड़कों ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। दोनों लड़के बच्चे को पकड़कर ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़ित बच्चे ने मां को रोते हुए पूरी घटना बताई जिसके बाद मां बेटे को लेकर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। बच्चे की मां का कहना है कि घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है।

हैरान कर देने वाली घटना शहर के कनाडिया थाना इलाके की है। पीड़ित बच्चे की उम्र सात साल है जो घटना के बाद से बेहद डरा हुआ है। पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि घटना 4 अक्टूबर की है जब बच्चा एक गरबा पंडाल के पास गार्डन में खेल रहा था। तभी दो लड़के आए और उसे अपने साथ ले गए और उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज करा मामला जांच में ले लिया है।


यह भी पढ़ें- पति को प्रेमिका के साथ पकड़ने पहुंची पत्नी तो दोनों ने मिलकर कर दी पिटाई


पीड़ित बच्चे की मां ने रुआंसी होकर पुलिस को बताया कि उसके बेटे के कथित यौन उत्पीड़न की घटना नजदीकी CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। घटना के बाद से बच्चा बहुत डरा हुआ है जिसके कारण पीड़ित बच्चे की काउंसलिंग कराए जाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।


यह भी पढ़ें- एमपी में दो सहेलियों से रेप, एक फांसी पर झूली तो दूसरी देखकर हुई बेहोश