टीकमगढ़

‘मेरे पति को मत फंसाना’, टीकमगढ़ में महिला और बच्चों की मौत के मामले में नया मोड़

Woman Two Children Death Case: 24 सितंबर को कुएं में दो बच्चों और कुछ ही दूरी पर मिला था महिला का शव, रविवार को महिला का वीडियो आया सामने, घटना के लिए खुद को बताया जिम्मेदार ।
2 min read
Tikamgarh Woman Two Children Death Case
Tikamgarh Woman Two Children Death Case, मृतका रश्मि अहिरवार व उसके दोनों मृत बच्चों की जीवित अवस्था की तस्वीरें (Source-Patrika)

Tikamgarh Woman Two Children Death Case: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में 24 सितंबर को दो मासूम बच्चों और उनकी मां की मौत के मामले में रविवार को एक नया मोड़ आया है। रविवार को सोशल मीडिया पर मृतका का एक वीडियो वायरल हुआ है जो मौत से पहले बनाया गया था। इस वीडियो में महिला खुद को घटना के लिए जिम्मेदार बता रही है और साथ ही गुहार लगा रही है कि उसके पति को किसी झूठे मामले में न फंसाया जाए।

महिला ने वीडियो में ये कहा..

रविवार को मृतका रश्मि अहिरवार का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है वो साफ-साफ कह रही है कि पूरी घटना के लिए वो खुद जिम्मेदार है और इसमें उसके पति की कोई गलती नहीं है। पति ने उसके साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की है। इतना ही नहीं रश्मि ये भी कह रही है कि घटना के बाद पति पर झूठे इल्जाम न लगाए जाएं और न ही पति को फंसाया जाए। वायरल वीडियो की सत्यता और यह कितना पुराना है, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

24 सितंबर को हुई थी घटना

बता दें कि दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बछोड़ा में लोड़गंज मुहल्ले में 24 सितंबर को महिला रश्मि अहिरवार व उसके दो मासूम बच्चों के शव मिले थे। 6 साल की बेटी पूर्वी व 4 साल के बेटे हार्दिक के शव कुएं में मिले थे जबकि कुछ ही दूसरी पर रश्मि का शव भी मिला था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई थी। शुरूआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा था। तब रश्मि के परिजनों ने पति राहुल पर प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए थे और बताया था कि पति की हरकतों से तंग आकर रश्मि बच्चों के साथ मायके में आकर रह रही थी।

Updated on:
27 Sept 2026 07:55 pm
Published on:
27 Sept 2026 06:30 pm