
murder youth attacked with iron pipe in front of paradise hotel, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व लोगों की भीड़ (Source-Patrika)
Sagar Youth Murder: मध्यप्रदेश के सागर में मकरोनिया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना पैराडाइज होटल के सामने की है, जहां युवक पर आरोपी ने दिनदहाड़े हमला किया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़ित युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंकित पटेल के रुप में हुई है जो कि मानस नगर का निवासी था।
घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी युवक पर लोहे के पाइप से हमला करते दिख रहा है। फुटेज में पैराडाइज होटल के बाहर लोगों की भीड़ लगी दिख रही है, इसी बीच दोपहर में 2.39 मिनट पर दो युवक एक युवक से झगड़ते हुए दिखाई दिए और फिर विवाद कर रहे दो युवकों में से एक ने लोहे की पाइप निकालकर एक के बार एक बिना रुके कई वार किए। जिससे अंकित पटेल जमीन पर गिर गया लेकिन इसके बाद भी आरोपी पाइप से उस पर हमला करता रहा। बाद में एक अन्य युवक ने आरोपी को धक्का देकर अलग किया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। विवाद किस वजह से हुआ इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
खबर अपडेट की जा रही है...
Updated on:
27 Sept 2026 05:52 pm
Published on:
27 Sept 2026 05:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
