27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sagar Sohail Khan: ‘गोल्डन बॉय ऑफ मध्यप्रदेश’ सोहेल खान ने ‘इंडिया के टॉप 1%’ शो में लिया हिस्सा

Sohail Khan India Top 1 Percent Show: World Cup Silver Medallist और लगातार 23 बार National Gold Medallist सोहेल खान शो में 8वें सवाल तक पहुंचे।
2 min read
Google source verification
sohail khan india top 1 percent show

mp golden boy sohail khan india top 1 percent show, शो में होस्ट अनिल कपूर के साथ सोहेल खान (Source- Jio Hotsta And Star Plus)

Sagar Sohail Khan India Top 1 Percent Show: मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहने वाले मार्शल आर्ट (कुडो) के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सोहेल खान ने खेल के मैदान से आगे बढ़ते हुए लोकप्रिय लॉजिक और रीजनिंग आधारित शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में हिस्सा लिया। शो का प्रसारण StarPlus और JioHotstar पर किया जाता है। प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इंडिया के टॉप 1% में 100 प्रतिभागी लॉजिकल और रीजनिंग पर आधारित सवालों के जरिए एक-दूसरे से मुकाबला करते हैं। प्रत्येक सवाल के साथ कठिनाई का स्तर बढ़ता जाता है और प्रतियोगिता आगे बढ़ने के साथ प्रतिभागियों की संख्या भी कम होती जाती है। शो में कुल 13 सवाल होते हैं और सभी 13 सवालों का सही जवाब देने वाला प्रतिभागी 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि जीत सकता है।

'गोल्डन बॉय ऑफ एमपी' के नाम से जाने जाते हैं सोहेल

खेल की दुनिया में अपनी उपलब्धियों के लिए पहचान बना चुके सोहेल खान World Cup Silver Medallist और लगातार 23 बार National Gold Medallist हैं। इसके अलावा उनके नाम भारत के सबसे तेज नॉकआउट्स में से एक का रिकॉर्ड भी दर्ज है। अपनी खेल उपलब्धियों के चलते उन्हें ‘Golden Boy of Madhya Pradesh and India’ के नाम से भी जाना जाता है।

9वें सवाल का नहीं दे पाए सही जवाब

खेल से अलग एक नए तरह के मुकाबले को स्वीकार करते हुए सोहेल ने इंडिया के टॉप 1% में अपनी चुनौती शुरू की और प्रतियोगिता में आगे बढ़ते हुए आठवें सवाल तक पहुंचे। इसके बाद अगले सवाल का सही उत्तर नहीं दे पाने के कारण उनका सफर प्रतियोगिता में समाप्त हुआ। इंडिया के टॉप 1% में सोहेल खान की भागीदारी उनके खेल करियर से अलग एक नई चुनौती का अनुभव रहा, जिसमें उन्होंने अपनी तार्किक क्षमता, एकाग्रता और दबाव में निर्णय लेने की क्षमता को परखा।

शो का हिस्सा बनना शानदार अनुभव- सोहेल खान

सोहेल खान ने कहा कि यह मेरे लिए एक शानदार और यादगार अनुभव रहा। मैंने इस शो को देखा है, इसलिए उसी शो का हिस्सा बनना मेरे लिए एक बहुत खास एहसास था। मैं एक छोटे शहर से आता हूं और यहां तक पहुंचना मेरे लिए गर्व और कृतज्ञता की बात है। खेल के मुकाबले यह मेरे लिए बिल्कुल अलग तरह की चुनौती थी और मैंने इसे पूरी तरह स्वीकार किया। इस अनुभव ने मुझे और ऊंचा लक्ष्य रखने का आत्मविश्वास दिया है। मुझे पता है कि अभी लंबा सफर तय करना है और मुझे विश्वास है कि अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।