टॉलीवुड

बॉलीवुड की इन 5 टॉप एक्ट्रेसेस ने साउथ फिल्मों से शुरू किया था कॅरियर, नाम कर देगा हैरान

प्रियंका ने अपने फिल्मी कॅरियर की नींव भी साउथ के साथ रखी थी।
2 min read
Jun 18, 2018
bollywobollywood top actresses started their career with south moviesod celebs
bollywood top actresses started their career with south movies

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस जो आज पूरी दुनिया में अपना नाम कमा रही हैं। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत साउथ फिल्मों में काम कर के की है। आज वहीं एक्ट्रेसेस बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं। तो आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में...

ऐश्वर्या राय बच्चन—
मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1997 की तमिल फिल्म 'इरूवर' से की थी, जिसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था।

प्रियंका चोपड़ा—
प्रियंका चोपड़ा आज इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। इन दिनों वह अमेरिकी शो और सलमान के साथ फिल्म 'भारत' को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि प्रियंका ने अपने फिल्मी कॅरियर की नींव भी साउथ के साथ रखी थी। उनके कॅरियर की पहली फिल्म साल 2002 में आई तमिल फिल्म Thamizhan थी। इसमें उनके अपोजिट साउथ एक्टर विजय ने काम किया था।

दीपिका पादुकोण—
दीपिका पादुकोण ने भी कॅरियर की शुरुआत कन्नड़ सिनेमा से की थी। उनकी फिल्म का नाम 'ऐश्वर्या' था जो कि साल 2006 में आई थी। इसमें उनके अपोजिट हीरो उपेंद्र थे।

कृति सेनन—
कृति सेनन के कॅरियर की पहली फिल्म तेलुगू Nenokkadine थी। इसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने काम किया था।

यामी गौतम—
यामी गौतम ने कन्नड़ फिल्म 'उल्लास उत्साह' से कॅरियर की शुरुआत की। इसमें उनके को-एक्टर गणेश थे।

Published on:
18 Jun 2018 05:17 pm