टॉलीवुड

Santhosh Nayar Death: रोड एक्सीडेंट में एक्टर संतोष की मौत, ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की हालत नाजुक

Santhosh K. Nayar Death: विजय थलापति की विजय पर जहां हर कोई खुश हो रहा था, वहीं मंगलवार एक काले दिन की तरह आया और एक रोशन चिराग बुझ गया। एक्टर संतोष की भीषण संड़क दुर्घचना में जान चली गई।

2 min read
May 05, 2026
Actor Santhosh K Nayar Passed Away in car accident kerala adoor wife condition is critical
एक्टर संतोष नायर की हुई मौत

Santhosh K. Nayar Death: साउथ इंडस्ट्री जहां एक तरफ विजय थलापति के चुनाव जीतने को लेकर खुशियां मना रही हैं, वहीं एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। अभिनेता संतोष के. नायर की मंगलवार 5 मई को मौत हो गई। उनका एक्सीडेंट हुआ और आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

एक्टर संतोष की सड़क हादसे में मौत (Santhosh K. Nayar Death)

जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 6:30 बजे अडूर एनाथ के पास पुथुस्सेरी में MC रोड पर हुआ। संतोष अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ अपनी इनोवा कार में सफर कर रहे थे। शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो कार अचानक बेकाबू हो गई और सामने से आ रहे एक पार्सल ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम (Santhosh K. Nayar Passed Away)

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। संतोष को गंभीर हालत में तुरंत अडूर लाइफ लाइन हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी राजलक्ष्मी को भी गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, ट्रक ड्राइवर सुधीश भी इस हादसे में घायल हुआ है।

100 फिल्मों का शानदार सफर (Santhosh K. Nayar Career)

संतोष के. नायर मलयालम सिनेमा और टीवी का एक जाना-पहचाना चेहरा थे। उन्होंने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थीं। उनकी अभिनय शैली और सहजता ने उन्हें दर्शकों का प्रिय बनाया था। खास बात यह है कि उनकी आखिरी फिल्म 'मोहिनीअट्टम' हाल ही में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से काफी अच्छी सराहना मिल रही थी। किसी ने नहीं सोचा था कि अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे संतोष का अंत इस तरह होगा।

संतोष के निधन पर कई मलयालम सुपरस्टार्स और टेलीविजन कलाकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर सड़कों पर तेज रफ्तार और सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर गया है।

Updated on:
05 May 2026 09:43 am
Published on:
05 May 2026 09:34 am