अगर खेसारी की आगामी फिल्म की बात करें तो भोजपुरी फिल्म 'बलम जी लव यू' हाल ही में मोसन पोस्टर रिलीज किया गया है।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी जब भी स्क्रीन पर आती है तो धूम मचा जाती है। दर्शकों के बीच खेसारी का काफी क्रेज है। कुछ दिनों पहले इस जोड़ी की फिल्म 'संघर्ष' रिलीज की गई थी। इस फिल्म ने भोजपुरी फिल्मों पर लगे अश्लीलता के धाग को खत्म करने में मदद की। इससे यह लगातार सुर्खियों बनी हुई थी। अब इस मूवी का गाना 'दिल बदतमीज हो गईल...' यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें खेसारी, काजल के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो हो रहा वायरल
फिल्म 'संघर्ष' के इस गाने 'दिल बदतमीज हो गईल...' के वीडियो को अभी तक 49 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारी, काजल के प्यार में पादल दिख रहे हैं और वह अजब-गजब सी हरकतें कर रहे हैं। उनको हर जगह बस काजल ही दिखाई दे रही हैं। इस गाने को खुद खेसारी ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसका म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने दिया है जबकि फिल्म के डायरेक्टर पराग पाटिल है।
आगामी फिल्म
अगर खेसारी की आगामी फिल्म की बात करें तो भोजपुरी फिल्म 'बलम जी लव यू' हाल ही में मोसन पोस्टर रिलीज किया गया है। इसमें काजल उन्हेें गुलाब देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं उनके पीछे अखाड़ा दिखाई दे रहा है। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'साजन चले ससुराल' ने उन्हें रातों रात सुपरस्टार बना दिया इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।