टॉलीवुड

मुख्यमंत्री तो बन गए, पर परिवार हार गए? शपथ ग्रहण में पत्नी-बच्चों की गैरमौजूदगी पर फैंस का फूटा गुस्सा

Vijay’s swearing-in ceremony: हाल ही में मुख्यमंत्री बनने के बाद शपथ ग्रहण समारोह में उनकी पत्नी और बच्चों की गैरमौजूदगी ने फैंस और जनता के बीच खासा चर्चा और नाराजगी पैदा कर दी है।
2 min read
May 10, 2026
मुख्यमंत्री तो बन गए, पर परिवार हार गए? शपथ ग्रहण में पत्नी-बच्चों की गैरमौजूदगी पर फैंस का फूटा गुस्सा
थलापति विजय हुए इमोशनल(फोटो सोर्स: x)

Vijay’s swearing-in ceremony: साउथ सुपरस्टार से पॉलिटिशियन बने थलापति विजय ने रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के सीएम के रूप में शपथ ली। ये समारोह विजय और उनके सपोटर्स के लिए गर्व और भावुकता से भरपूर था। बता दें, विजय ने पारंपरिक शब्दों में शपथ ली और देश की आजादी बनाए रखने, ईमानदारी से काम करने और सभी को न्याय देने का भी वादा किया।

पत्नी की गैरमौजूदगी ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा

इस शपथ ग्रहण समारोह में विजय के माता-पिता एसए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर गर्व से मुस्कुरा रहे थे। इन सबके बीच, उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तृशा कृष्णन भी मौके पर मौजूद रहीं। हालांकि, विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम और उनके दोनों बच्चे, जेसन संजय और दिव्या साशा, समारोह में शामिल नहीं थे, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी।

इस बात ने फैंस और यूजर्स के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं पैदा कर दीं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "इतने जरूरी इवेंट में उनकी पत्नी और बच्चों की गैरमौजूदगी देखकर कई लोग दुखी हैं, मुख्यमंत्री तो बन गए पर परिवार ही हार गए"। तो दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा था, "आज बस एक ही चीज मिस हुई है, विजय की पत्नी संगीता, बेटा जेसन,संजय और बेटी साशा को साथ देखना"।

Vijay का फैन होने के नाते मुझे पर्सनली दुख हुआ

तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा,"मुझे पता है कि ये पर्सनल है, लेकिन हां, #Vijay का फैन होने के नाते मुझे पर्सनली दुख हुआ है। अगर उनकी पत्नी को नहीं, तो कम से कम उनके बेटे और बेटी को तो इवेंट में बुलाया ही जाना चाहिए था"। तो साथ ही किसी अन्य ने लिखा, "मैं उनकी पत्नी को इसमें नहीं लाना चाहता क्योंकि कहा जा रहा है कि उनका तलाक हो रहा है। लेकिन अगर बच्चों ने भी उन्हें विश नहीं किया या सेरेमनी में शामिल नहीं हुए, तो जरा सोचिए कि उन्हें कितना दुख हुआ होगा और विजय ने चीजों को इस पॉइंट तक पहुंचाने के लिए क्या किया होगा।

बता दें, सीएम के रूप में विजय ने साफ किया कि वे तमिलनाडु के विकास और जनता के भले के लिए काम करेंगे। शपथ ग्रहण के दौरान स्टेडियम में उनकी जय-जयकार गूंज रही थी और उनके परिवार और फैंस उनका हौसला बढ़ाते दिखे। ये शपथ ग्रहण समारोह विजय की राजनीतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जिसमें वे तमिलनाडु के लिए नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ेंगे।

Updated on:
10 May 2026 07:59 pm
Published on:
10 May 2026 07:58 pm