टॉलीवुड

एटली ने पत्नी के आउटफिट और अपने कलर पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, बोले- मुझे 4 बार हीरो बनने का ऑफर मिला था

Director Atlee on trolling: फिल्ममेकर एटली ने अपनी सफल तमिल फिल्म 'बथा' की सक्सेस मीट में अपने सांवले रंग और पत्नी प्रिया के 'अनंत ब्रिगेड' वाले आउटफिट पर हुई ट्रोलिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
2 min read
• •
Oct 06, 2026
Director Atlee on trolling wife dress looks and his dark colour after film Baththa success
डायरेक्टर एटली ने अपनी पत्नी के ट्रोलर्स को दिया जवाब (Photo Source- Instagram/@atlee47)

Atlee on trolling wife his looks: तमिल प्रोडक्शन फिल्म 'बथा' (Bathha) की बंपर सफलता का जश्न मना रहे साउथ और बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर एटली (Atlee) एक बार फिर चर्चा में हैं। 'बथा' की सक्सेस मीट के दौरान एटली ने अपनी पर्सनल लाइफ, करियर के संघर्ष और सोशल मीडिया पर अपनी रंगत (Skin tone) व पत्नी प्रिया (Priya) के आउटफिट को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) के साथ अपने गहरे और खास रिश्ते का भी खुलासा किया।

एटली ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

बाथा की सक्सेस मीट में जब एक पत्रकार ने एटली से सवाल किया कि कॉलीवुड और बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद भी जब लोग उनके लुक्स या 2024 में अनंत अंबानी की शादी में उनकी पत्नी प्रिया की 'अनंत की ब्रिगेड' लिखी चोली पर ट्रोल करते हैं, तो उन्हें कैसा लगता है?

इस पर एटली ने बेहद सादगी और मजबूती के साथ जवाब दिया, "लोगों को जो बोलना है बोलने दीजिए। हां, मेरा रंग सांवला (Skin tone dark) है और वह मुझे औसतन दिखने वाला (Average) इंसान कहते हैं। यह उनकी अपनी राय हो सकती है। मुझे चार बार फिल्मों में लीड एक्टर के रोल ऑफर हुए थे, लेकिन मैंने मना कर दिया।"

अपनी पत्नी के कपड़ों पर उंगली उठाने वालों को जवाब देते हुए एटली ने कहा, "अनंत अंबानी मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं, मेरे दिल के सबसे करीब हैं। जब मैं मुंबई में स्ट्रगल कर रहा था, तब उन्होंने मेरा हाथ थामा था और मेरा साथ दिया था। जब कोई मेरा इतना अच्छा दोस्त है, तो लोग चाहें हजार बातें कहें, मुझे फर्क नहीं पड़ता। मेरा जवाब हमेशा मेरी फिल्में रही हैं और आगे भी हम अपने काम से ही साबित करेंगे।" वहीं, अनंत अंबानी की शादी में अनन्या पांडे, खुशी कपूर और शनाया कपूर जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी 'अनंत ब्रिगेड' लिखी चोली पहनी थी।

'जवान' से 1000 करोड़ का धमाका

एटली का करियर ग्राफ बेहद शानदार रहा है। साल 2013 में 'राजा रानी' से पहचान बनाने वाले एटली ने थलपति विजय के साथ 'थेरी', 'मर्सल' और 'बिगिल' जैसी मेगाब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'जवान' (Jawan) से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसने दुनिया भर में 1000 करोड़ से ज्यादा का ऐतिहासिक कलेक्शन किया।

हाल ही में उन्होंने वरुण धवन स्टारर 'बेबी जॉन' (जो 'थेरी' की रीमेक है) और विजय सेतुपति स्टारर 'बथा' को प्रोड्यूस किया है। इन दिनों एटली अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ अपनी अगली बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन फिल्म 'राका' (Raka) की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Updated on:
06 Oct 2026 06:18 pm
Published on:
06 Oct 2026 01:59 pm