टॉलीवुड

सुपरस्टार की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाया फैन, किया सुसाइड, पीएम मोदी ने भी जताया शोक

प्रशंसकों के लिए ये बात हजम कर पाना बहुत मुश्किल है कि उनका सुपरस्टार अब इस दुनिया में नहीं है
2 min read
Nov 27, 2018
Ambareesh
Ambareesh

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और पूर्व यूनियन मंत्री एम.एच. अंबरीश का 24 नवंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से साउथ फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं फैंस भी उनकी मौत की खबर से काफी आहत हैं। बता दें कि अंबरीश फिल्म 'कुरुक्षेत्र' में भीष्म पितामह का रोल प्ले कर रहे थे।

मौत की खबर सुन फैन ने किया सुसाइड:
अंबरीश के निधन से उनके फैंस सदमे में हैं। उनके एक फैन की सुसाइड करने की खबरें भी आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता के मौत की खबर उनका एक फैन बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने सुसाइड कर लिया। अंबरीश के प्रशंसकों के लिए ये बात हजम कर पाना बहुत मुश्किल है कि उनका सुपरस्टार अब इस दुनिया में नहीं है।

वीडियो हुआ लीक:
अंबरीश फिल्म 'कुरुक्षेत्र' में वे भीष्म पितामह का किरदार निभा रहे थे। अब उनकी फिल्म के कुछ सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गए और वायरल हो रहे हैं। 20 सेकेंड के इसा वीडियो में अंबरीश एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। यह सीन युद्ध के दौरान का है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो को किसने लीक किया।

पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि:
अंबरीश के निधन पर कई सारे बड़े कलाकारों ने शोक जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अभिनेता की मौत पर शोक जताया। अंबरीश के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक रखा गया। पीएम मोदी ने अंबरीश के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यादगार प्रस्तुतियों और राजनीति में उनके व्यापक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Published on:
27 Nov 2018 12:21 pm