टॉलीवुड

हार्ड कौर ने अमित शाह और नरेन्द्र मोदी को दी धमकी, 15 अगस्त को समर्थकों संग देंगी ‘नापाक’ योजना को अंजाम

जून में भी हार्ड कौर ( Hard Kaur ) ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को 'रेपिस्ट' और आरएसएस चीफ मोहन भागवत को 'आतंकवादी' कहा था। इस हरकत पर सिंगर के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज हुआ था।
2 min read
• •
Aug 13, 2019
Hard Kaur Viral Video screenshot
Hard Kaur Viral Video screenshot

मुंबई। रैपर और सिंगर हार्ड कौर ( Hard Kaur ) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार एक वीडियो में वह देश के गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) और पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi ) को ललकारती नजर आ रही हैं। इस वायरल वीडियो ( viral video ) में वह खालिस्तान समर्थकों के साथ भारत सरकार को धमका रही हैं।

हार्ड कौर के इस वायरल वीडियो में हार्ड कौर ने अमित शाह और नरेन्द्र मोदी को आमने-सामने आकर लड़ने की धमकी दी है। सिंगर ने आरोप लगाया है कि उन्हें, उनके परिवार वालों और दोस्तों को धमकियां दी जा रही हैं। भारत में ही नहीं बल्कि विदेश आने पर भी उनको प्रताड़ित किया जा रहा है।

हार्ड कौर ने वीडियो में खालिस्तान का समर्थन भी किया है। समर्थकों की आवाज में आवाज मिलाते हुए सिंगर ने देश के स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की जगह खालिस्तान को झंड़ा फहराने की बात कही है। उनके साथ मौजूद समर्थकों को 15 देशों में खालिस्तानी झंड़ा फहराने की बात कहते देखा जा सकता है। वीडियो देखकर लगता है कि हार्ड कौर ने भी इस संगठन को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि अलग खालिस्तान की मांग करने वाला संगठन देश में बैन है। इसके समर्थक विदेशों से इस तरह के अलगाववादी अभियान चलाते हैं। बताया जाता है कि खालिस्तान मूवमेंट को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआईएस सपोर्ट करती है।

अपडेट:
इसी बीच खबर आई है कि हार्ड कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड करने का कारण सिंगर का पीएम मोदी और अमित शाह को अपशब्द कहना और खालिस्तान का सपोर्ट करना बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि जून में भी हार्ड कौर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को रेपिस्ट और आरएसएस चीफ मोहन भागवत को आतंकवादी कहा था। इस हरकत पर सिंगर के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज हुआ था। तब से ही हार्ड कौर विवादित बयान देकर अपनी भड़ास निकाल रही हैं। कुछ दिनों पहले भी ऐसा ही वीडियो सिंगर ने पोस्ट किया था।

Updated on:
13 Aug 2019 04:01 pm
Published on:
13 Aug 2019 09:52 am