टॉलीवुड

Jaya Vahini Death: फेमस एक्ट्रेस की हुई मौत, ब्रेस्ट कैंसर से हारी जंग, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Jaya Vahini Death: इंडस्ट्री से दुखद खबर आई है। फेमस एक्ट्रेस जया वहिनी का निधन हो गया है। वह काफी समय से कैंसर से जूझ रही थीं और लाख कोशिशों के बाद डॉक्टर्स ने भी जवाब दे दिया था।

3 min read
Feb 05, 2026
एक्ट्रेस जया वहिनी की हुई मौत

Jaya Vahini Death: फिल्म और टेलीविजन जगत से एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। फेमस एक्ट्रेस जया वाहिनी जिन्हें लोग प्यार से वासवी या पद्मा के नाम से भी जानते थे, उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बुधवार शाम अपने पैतृक घर जो विजयनगरम आंध्र प्रदेश में था वहां आखिरी सांस ली है। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। लोग अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई पर तंज कसते हुए कपिल शर्मा ने दिया बेबाक बयान, LIVE इवेंट में बोले- एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर…

जया की मौत की पुष्टि खास दोस्त ने की (Jaya Vahini Death)

तेलुगु और तमिल सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस जया वाहिनी के निधन की खबर उनकी बेहद करीबी दोस्त और एक्ट्रेस कराटे कल्याणी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। कल्याणी ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया और लिखा, "मैंने अपनी इस बहन को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कुछ देर पहले वह विजयनगरम में ईश्वर के पास चली गईं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।" कल्याणी ने बताया कि वह दोनों बचपन के दोस्त थे और उनके घर भी आसपास ही थे, इसलिए यह उनके लिए एक परिवार के सदस्य के जाने जैसा है।

जया वहिनी को था ब्रेस्ट कैंसर (Jaya Vahini Passed Away Battle of Breast Cancer)

जया वहिनी की मौत की वजह भी सामने आ गई है। वह लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही थीं, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उस जानलेवा बीमारी से वह जंग हार गईं और परिवार, फैंस और दोस्तों को छोड़कर चली गईं।

जया ने टीवी की दुनिया में बनाया बड़ा नाम (Jaya Vahini Tv Serial And Movies)

1978 में जन्मीं जया वाहिनी ने अपने करियर की शुरुआत काफी छोटे लेटल से की थी। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर न सिर्फ फिल्मों बल्कि टीवी सीरियल्स में भी एक खास पहचान बना ली थी। उन्हें खास रूप से उनके नेगेटिव रोल्स के लिए जाना जाता है। छोटे पर्दे पर उनकी लोकप्रियता इतनी थी कि वह घर-घर में पहचानी जाने लगी थीं।

फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में आई फिल्म ‘रघुपति वेंकैया नायडू’ में एक्टर वीके नरेश के साथ काम किया था। उनकी आखिरी फिल्म ‘बहिरभूमि’ थी। एक्टिंग के अलावा जया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं और अक्सर रील्स बनाकर अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती थीं।

इलाज के लिए नहीं थे दया के पास पैसे (Jaya Vahini Breast Cancer)

जया वाहिनी की कैंसर से लड़ाई काफी दर्दनाक रही। पिछले कुछ सालों से वह लगातार अस्पतालों के चक्कर काट रही थीं। उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी बिगड़ गई थी, जिसके लिए कराटे कल्याणी और कई अन्य कलाकारों ने फंड जुटाने की कोशिश भी की थी। कई फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने मदद का हाथ भी बढ़ाया था, लेकिन कैंसर आखिरी स्टेज तक पहुंच गया था। जिसके चलते डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया, तो उन्हें उनके घर विजयनगरम ले जाया गया था, वहीं उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि

जया वाहिनी के निधन की खबर मिलते ही पूरी तेलुगु इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है। कई बड़े सितारों और टीवी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। लोगों का कहना है कि उन्होंने एक बेहतरीन अदाकारा को खो दिया है, जो पर्दे पर जितनी कड़क नजर आती थीं, असल जिंदगी में उतनी ही सरल थीं। आज भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके निभाए गए दमदार किरदार हमेशा फैंस की यादों में जिंदा रहेंगे।

ये भी पढ़ें

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की चमकी किस्मत, बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, साइन की पहली फिल्म

Published on:
05 Feb 2026 03:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर