टॉलीवुड

जूनियर एनटीआर की NTR 30 का टाइटल हुआ तय, इस खास दिन पर मेकर्स करेंगे ऐलान

NTR 30 New Title : जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म 'एनटीआर 30' का नया टाइटल मेकर्स ने तय कर लिया है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाने वाली है। हालांकि NTR 30 के टाइटल को अनांउस करने के लिए मेकर्स ने एक खास दिन को चुना है।
2 min read
May 18, 2023
junior_ntr_and_janhvi_kapoor_film_ntr30_title_devara_fixed_makers_will_announce_soon.png

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की अपकमिंग फिल्म 'एनटीआर 30' (NTR 30) की जब से अनाउंसमेंट हुई है, उसके बाद से ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। इस फिल्म में Jr NTR के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी दिखाई देंगे। फिल्म 'एनटीआर 30' की शूटिंग फिलहाल शुरू हो चुकी है। जिसके बाद से ही इसे लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट सामने आता रहता है। अब खबर है कि जूनियर एनटीआर की इस अनटाइटल्ड फिल्म NTR 30 का टाइटल फाइनली तय कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने जूनियर एनटीआर की फिल्म 'एनटीआर 30' का टाइटल फाइनल कर लिया है। इसका नाम 'देवरा' रखा गया है। लेकिन इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि एक ट्विस्ट है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जूनियर एनटीआर की फिल्म के टाइटल का ऐलान उनके जन्मदिन यानी 20 मई को किया जाएगा।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म 'एनटीआर 30' के मेकर्स इस समय इसके प्रमोशनल कंटेंट पर काम कर रहे हैं। फिल्म के लोगो, पोस्टर और टीजर पर काम चल रहा है, जिसे जल्द ही फैंस के लिए शेयर किया जाएगा। फिलहाल जूनियर एनटीआर के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कई लोग फिल्म में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान को जूनियर एनटीआर के साथ देखने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं।

गौरतलब है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जब तक फिल्म का टाइटल तय नहीं होता तब तक लीड एक्टर के नाम के साथ उसकी फिल्म की संख्या एड कर नाम दे दिया जाता है। कोरताला शिवा के डायरेक्शन में बनने वाली जूनियर एनटीआर की इस फिल्म से जाह्नवी कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। ये फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को रिलीज होने वाली है। जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी थी कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी।

Published on:
18 May 2023 12:05 pm