टॉलीवुड

‘टॉक्सिक’ की तारीफ कर बुरे फंसे कब्जा डायरेक्टर आर.चंदू, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

Kabzaa Director R.Chandu: यश की फिल्म टॉक्सिक की कब्जा फिल्म के डायरेक्टर आर. चंदू ने तारीफ की जो उन्हीं पर भारी पड़ गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ही ट्रोल करना शुरू कर दिया।
2 min read
Aug 27, 2026
Kabzaa Director R Chandu troll after praised Toxic
कब्जा फिल्म डायरेक्टर आर चंदू ने की टॉक्सिक की तारीफ (Photo Source- Twitter/OTTplay)

Kabzaa Director R. Chandu On Toxic: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश और निर्देशक गीतु मोहनदास की पैन-इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भले ही इतिहास रच दिया हो, लेकिन दूसरे दिन से ही सोशल मीडिया पर मिल रही नेगेटिव समीक्षाओं, मीम्स और ट्रोलिंग ने इसके कलेक्शन की रफ्तार पर असर डालना शुरू कर दिया है। ऐसे में कन्नड़ फिल्म 'कब्ज़ा' के निर्देशक आर चंद्रू को टॉक्सिक का समर्थन करना भारी पड़ गया है। लोगों ने उन्हीं को ट्रोल कर दिया है।

डायरेक्टर आर चंदू ने की टॉक्सिक की तारीफ

गुरुवार को, 'टॉक्सिक' की रिलीज के दूसरे दिन निर्देशक आर चंद्रू ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर यश के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया था। कन्नड़ भाषा में लिखे अपने पोस्ट में चंद्रू ने लिखा, "प्रिय यश... 'टॉक्सिक' सिर्फ एक फिल्म भर नहीं है। यह एक कन्नड़ भाषी का पूरी दुनिया को जीतने का प्रयास है। इसलिए हर कन्नड़ भाषी को इसकी सराहना करनी चाहिए और इसका दिल से समर्थन करना चाहिए। आपके इस साहसिक प्रयास के लिए बहुत-बहुत बधाई।"

प्रशंसकों ने किया ट्रोल

हालांकि, आर चंद्रू का यह भावनात्मक पोस्ट दर्शकों और कन्नड़ फैंस को रास नहीं आया। यूज़र्स ने उनके पोस्ट पर तीखे कमेंट्स करते हुए उल्टा उन्हें ही ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूज़र ने लिखा, "सर, 'कब्ज़ा' तो टॉक्सिक से कहीं बेहतर थी। आप 'कब्ज़ा 2' कब ला रहे हैं?" वहीं दूसरे यूज़र ने व्यंग्य करते हुए लिखा, "ऐसा लग रहा है जैसे एक फ्लॉप निर्देशक दूसरे निर्देशक से कह रहा हो- 'क्लब में आपका स्वागत है'।" एक अन्य निराश कन्नड़ फैन ने कमेंट किया, "उम्मीद है कि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री अब इस 'पैन-इंडिया बकवास' को बंद करके पहले हम कन्नड़ दर्शकों का सही मनोरंजन करेगी।"

टॉक्सिक फिल्म का ट्रेलर

बता दें, आर चंद्रू ने 2023 में उपेंद्र, शिव राजकुमार और किच्चा सुदीप स्टारर 120 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में फिल्म 'कब्जा' का निर्देशन किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर केवल 40 से 45 करोड़ ही कमा पाई थी। उस वक्त 'कब्जा’' की आलोचना 'केजीएफ' की नकल करने के आरोप में हुई थी।

कमजोर कहानी और लंबी अवधि बनी 'टॉक्सिक' की कमजोरी?

केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के तहत बनी 'टॉक्सिक' में यश ने राया और टिकट की दोहरी भूमिका निभाई है। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी बड़ी अभिनेत्रियां हैं। 

पुर्तगाली शासन के अधीन गोवा के बैकग्राउंड पर आधारित यह गैंगस्टर ड्रामा अपनी 3 घंटे से अधिक लंबी अवधि और भावनात्मक जुड़ाव की कमी के कारण समीक्षकों के निशाने पर है। मेकर्स की तरफ से अभी तक इन नकारात्मक समीक्षाओं पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बता दें, टॉक्सिक फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। फिल्म ने पहले दिन जवान और एनिमल के रिक़ॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं, पर जब से फिल्म रिलीज हुई हैं लोगों के रिएक्शन मिले जुले आ रहे हैं। कोई इसे एनिमल का बाप बता रहा है तो कोई इसे डिजास्टर कह रहा है।

Updated on:
27 Aug 2026 07:00 pm
Published on:
27 Aug 2026 06:53 pm