टॉलीवुड

Kanguva Update: सूर्या ने टाली ‘कंगुवा’ की रिलीज, वजह जान रजनीकांत के फैंस भी हो जाएंगे हैप्पी

Kanguva: साउथ इंडियन स्टार सूर्या ने अपनी अपकमिंग मूवी ‘कंगुवा’ की रिलीज डेट टाल दी है। यहां जानिए उन्होंने ऐसा क्यों किया।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2024, 3:37 PM IST
Feature image

Kanguva Latest Update: साउथ इंडियन स्टार सूर्या और बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म ‘कंगुवा’ का इंतजार फैंस को काफी दिनों से है। शिवा द्वारा निर्देशित ये मूवी 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, मगर अब इसकी रिलीज टल गई है।

सुपरस्टार सूर्या ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। साथ में इसकी वजह भी उन्होंने बताई है।

कई दिनों से हो रही थी कॉन्ट्रोवर्सी

पिछले एक हफ़्ते से ऐसी अफवाह चल रही थी कि 'कंगुवा' को स्थगित कर दिया गया है। अब इसके मेकर्स ने बता दिया है इसे टाल दिया गया है। कार्थी की अगली फिल्म मेयाझागन के ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान सूर्या ने आधिकारिक तौर पर कंगुवा के डिले की पुष्टि की। साथ ही इसकी वजह भी बताई।

इस कारण टाल दी कंगुवा की रिलीज डेट

सूर्या ने कहा-'10 अक्टूबर को 'वेट्टैयन' आ रही है। हमें सम्मान के लिए फिल्म को आगे बढ़ाना चाहिए। वो यानी रजनीकांत मुझसे सीनियर हैं, जब मैं पैदा हुआ था, तब उन्होंने अभिनय करना शुरू किया था। वो 50 से अधिक वर्षों से तमिल सिनेमा की पहचान रहे हैं। मुझे लगता है कि सुपरस्टार की फिल्म पहले आना सबसे अच्छा रहेगा। मुझे लगता है कि आप मेरे साथ होंगे।'

सूर्या ने बताया कि कंगुवा की टीम 2.5 साल से मेहनत कर रही है। इसलिए भी इस मूवी को सोलो रिलीज किया जाना चाहिए। हालांकि, टीम कंगुवा ने अभी तक तय नहीं किया है कि वे फिल्म को सिनेमाघरों में कब लाएंगे।

के ई ज्ञानवेल राजा फिल्म के निर्माता हैं। इसकी रिलीज डेट दो बार टल चुकी है। पहले इसे गर्मियों की छुट्टियों में रिलीज किया जाना था। एक बार फिर से इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। अब देखना है इसे कब रिलीज किया जाएगा। 

Updated on:
1 Sep 2024, 3:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा