इस महीने की शुरुआत में, निर्माताओं ने ‘गुडाचारी’ के 6 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए ‘जी2’ की 6 स्टाइलिश झलकियों के साथ फैन्स को शानदार सरप्राइज दिया था। इन झलकियों ने फिल्म के अंतर्राष्ट्रीय स्तर, सोफेस्टिकेटेड स्टाइल और लार्जर दैन लाइफ विजन को पूरी तरह से कैप्चर किया, जिससे ये तय हो गया कि ये फिल्म बिग स्क्रीन्स पर एक बेहतरीन अनुभव कराने वाली है।