टॉलीवुड

फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की स्टारकास्ट से भरी बस पलटी, हुआ भयानक एक्सीडेंट

Kantara Star Cast Accident: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की स्टारकास्ट को लेकर दुखद खबर आई है। भरी बस हादसे का शिकार हो गई।

2 min read
Nov 25, 2024
Kantara Star Cast Accident

Kantara Chapter 1 Star Cast Accident: साल 2022 में रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा का दूसरा पार्ट आ रहा है। इस फिल्म को लेकर हर दिन नए अपडेट फैंस को मिल रहे हैं। जिसे सुनकर फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर भी सामने आई है। फिल्म की स्टारकास्ट से भरी बस पलट गई है उनका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। हर कोई स्टारकास्ट की हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहा है।

कांतारा: चैप्टर 1 की स्टारकास्ट का हुआ एक्सीडेंट (Kantara Chapter 1 Star Cast Accident)

फिल्म कांतारा का डायरेक्शन भी ऋषभ शेट्टी ने किया था और लीड रोल भी उन्होंने ही निभाया था। अब दूसरे पार्ट की शूटिंग चल रही है। जो थोड़े समय पहले खुद ऋषभ शेट्टी ने फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की रिलीज डेट अनाउंस की थी। उन्होंने बताया था कि 2 अक्टूबर 2025 को बॉक्स ऑफिस पर कांतारा दस्तक देगी। अब सामने आया है कि रिलीज से पहले फिल्म की जूनियर स्टार कास्ट की बस का एक्सीडेंट हो गया है। ये हादसा कर्नाटक में कोल्लूर के करीब जड़काल के पास हुआ है। पूरी की पूरी मिनी बस दुर्घटना का शिकार हो गई और पलट गई। इस बस में सारे कलाकार शूटिंग सेट पर जा रहे थे, तभी वो सभी हादसे का शिकार हो गए। खबर है कि बस में 20 जूनियर आर्टिस्ट मौजूद थे। रिपोर्ट्स के अनुसार 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे के समय बस में सवाल थे 20 लोग

इस पूरे हादसे से इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। इस भयानक एक्सीडेंट में 6 लोगों को ज्यादा चोट आई है बाकी के लोगों की हालत स्थिर है, लेकिन अभी भी पूरी और साफ-साफ जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना से फिल्म के क्रू मेंबर परेशान हो गए, क्योंकि उन्हें इस स्टारकास्ट के साथ मिलकर  एक महत्वपूर्ण सीट पूरा करना था। घायल व्यक्तियों के हेल्थ अपडेट का अभी इंतजार है। साथ ही टीम उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रही है।

Updated on:
25 Nov 2024 10:00 am
Published on:
25 Nov 2024 09:58 am
Also Read
View All

अगली खबर