टॉलीवुड

सस्पेंस और थ्रिल की बाप है 2 घंटे 21 मिनट की ये फिल्म, बजट से 8 गुना ज्यादा की कमाई

Suspense-Thriller Movie Maharaja: एक ऐसी फिल्म जिसनें बेहद कम बजट में तैयार होकर ओटीटी की दुनिया में धमाल मचा दिया है।

2 min read
May 18, 2026
Maharaja Movie (सोर्स- एक्स)

Suspense-Thriller Movie Maharaja: जब भी भारत की बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों की बात होती है तो लोगों के जहन में सबसे पहले ‘दृश्यम’, ‘अंधाधुन’ या ‘कहानी’ जैसी फिल्मों के नाम आते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में एक ऐसी तमिल फिल्म ने दर्शकों को हैरान कर दिया, जिसने अपनी कहानी, इमोशन और खतरनाक ट्विस्ट से हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

इस फिल्म का नाम है ‘महाराजा’। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस और ओटीटी दोनों जगह ऐसा धमाका किया कि लोग इसे साल की सबसे दमदार थ्रिलर कहने लगे।

ये भी पढ़ें

गर्लफ्रेंड संग नहाने के प्राइवेट वीडियो के बाद फिर पूल में उतरे करण कुंद्रा, भड़के लोग बोले- शर्म कर लो

विजय सेतुपति ने निभाया किरदार (Suspense-Thriller Movie Maharaja)

'महाराजा' में अभिनेता विजय सेतुपति ने ऐसा किरदार निभाया जिसे शायद लंबे समय तक याद रखा जाएगा। फिल्म की कहानी एक साधारण से नाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी एक रहस्यमयी घटना के बाद पूरी तरह बदल जाती है। शुरुआत में कहानी बेहद सामान्य लगती है, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, हर सीन दर्शकों को चौंकाने लगता है। यही वजह है कि इस फिल्म को देखने वालों ने इसे ‘सस्पेंस-थ्रिलर की मास्टरपीस’ तक कह दिया।

फिल्म की सबसे खास बात इसका स्क्रीनप्ले माना गया। निर्देशक निथिलन स्वामीनाथन ने कहानी को जिस तरह परत-दर-परत खोला, उसने दर्शकों को आखिर तक सीट से बांधे रखा। फिल्म में हर किरदार का अपना रहस्य है और क्लाइमैक्स ऐसा है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर जमकर चर्चा हुई और कई लोगों ने इसे हाल के वर्षों की सबसे शानदार भारतीय थ्रिलर बताया।

अनुराग कश्यप ने विलेन का किरदार निभाया

फिल्म में अनुराग कश्यप ने विलेन का किरदार निभाकर सबको हैरान कर दिया। उनके नेगेटिव रोल की काफी तारीफ हुई। वहीं अभिनेत्री ममता मोहनदास और अभिनेता निथिलन स्वामीनाथन ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से कहानी को और मजबूत बना दिया।

100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। यही नहीं, फिल्म को विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। खासतौर पर चीन में रिलीज होने के बाद फिल्म ने नई पहचान बना ली। वहां इसका अलग नाम रखा गया और स्पेशल स्क्रीनिंग में ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर डाली। विदेशी दर्शकों ने भी इसकी कहानी और इमोशनल ट्विस्ट की खूब तारीफ की।

'महाराजा' कई हफ्तों तक होती रही ट्रेंड

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद ‘महाराजा’ लगातार कई हफ्तों तक ट्रेंड करती रही। दर्शकों ने इसे बार-बार देखा और सोशल मीडिया पर इसके क्लाइमैक्स को लेकर अलग-अलग थ्योरी भी शेयर कीं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी काफी शानदार रही, जिसने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया।

ये भी पढ़ें

2024 की भयानक घटना को याद कर सिहर गईं रवीना टंडन, दो साल बाद किया खौफनाक खुलासा
Published on:
18 May 2026 01:50 pm
Also Read
View All