Nayanthara Dhanush: एक्टर धनुष और नयनतारा के बीच लड़ाई बढ़ती जा रही है। पहले धनुष और अब नयनतारा ने ओपन लेटर लिखा है।
Nayanthara Dhanush: नयनतारा इन दिनों अपनी आने वाली डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। ये डॉक्यूमेंट्री एक्ट्रेस की लाइफ और करियर पर बेस्ड है औप ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। अब इसी को लेकर एक्ट्रेस बढ़ी मुश्किल में फंसती जा रही है। साउथ एक्टर और रजनीकांत के एक्स दादाम धनुष ने नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री पर 10 करोड़ का केस कर दिया है। इसके बाद नयनतारा ने सोशल मीडिया पर एक लेटर लिखकर धनुष पर अपना गुस्सा निकाला है।
नयनतारा की नई डॉक्यूमेंट्री, ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ में धनुष की फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ से 3 सेकंड की क्लिपिंग का इस्तेमाल किया गया है। इसी के चलते धनुष ने मेकर्स पर 10 करोड़ का कॉपीराइट केस ठोक दिया है। धनुष से इसको लेकर पहले परमिशन मांगी गई थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था और अब इसके बजाय फिल्म के सेट से बिहाइंड दा सीन इस्तेमाल करने के लिए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।
नयनतारा ने अपने लेटर में लिखा, “कई बार रिक्वेस्ट करने के बाद भी आपने नानुम राउडी धान के सॉन्ग या सीन कट्स और फोटो को यूज करने की परमिशन नहीं दी और इसके लिए हम लोगों को लंबा इंतजार भी करना पड़ा। हमारी डॉक्यूमेंट्री में इस्तेमाल किए गए सीन लोगों के फोन से शूट किए गए थे और आपने इस पर भी आपत्ति जता दी। इससे पता चलता है कि यह आपका अब तक का सबसे निचला स्तर है और यह आपके कैरेक्टर के बारे में बहुत कुछ बताता है। हम आपके कानूनी नोटिस का उचित जवाब देंगे। मुझे आपका कानूनी नोटिस मिल गया है और हम भी कानूनी तरीके से ही इसका सही जवाब देंगे।”