टॉलीवुड

पारस छाबड़ा ने आकांक्षा पुरी का बताया झूठा, कहा- ‘कभी नहीं करता उस लड़की से शादी’

बिग बॉस 13 ( Bigg Boss 13 ) के घर से निकलते ही अलग हुए पारस छाबड़ा ( Paras Chhabra ) और आकांक्षा पुरी ( Akanksha Puri ) इंटरव्यू में पारस ने आकांक्षा पुरी को बताया झूठा
3 min read
• •
Updated: 23 Feb 2020, 3:59 PM IST
Paras Chhabra Breakup With Akansha Puri
Paras Chhabra Breakup With Akansha Puri

नई दिल्ली। टीवी शो बिग बॉस 13 ( Bigg Boss 13 ) सुपरहिट रहा है। इस सीज़न को जीत कर सिद्धार्थ शुक्ला ( Siddharth Shukla ) ने ट्रॉफी को अपने नाम किया। तो दूसरी तरफ 10 लाख लेकर पारस छाबड़ा ने गेम को बीच में छो़ड़ना ही जरूरी समझा इस सीज़न के कई कंटेस्टेंट को काफी फेम भी मिला। वहीं बिग बॉस के घर में संस्कारी प्ले बॉय के नाम से फेमस हुए पारस छाबड़ा की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जहां उन्होंने घर में माहिरा के लिए अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी से ब्रेकअप कर लिया। तो वहीं अब माहिरा को अपना दोस्त बता कर पारस अपने स्वंयवर की तैयारियों में लग गए हैं।

शो के खत्म होने के बाद से खबरें सामने आ रही हैं कि पारस छाबड़ा ( Paras Chhabrra ) और आकांक्षा पुरी ( Akanksha Puri ) अब साथ में नहीं रह रहे हैं। एक इंटरव्यू में पारस ने अपने और आकांक्षा के रिश्ते को लेकर कहा कि आकांक्षा मुझसे दूर है वही बहुत अच्छा है। जो इंसान दूर रहकर इतनी सारी बातें कह रहा है जब वो पास आएगा तो कितनी बातें कहेगा? इससे बेहतर ही कि वो मुझसे दूर ही रहे। वहीं आकांक्षा की वीडियो पर भी पारस ने कहा कि अगर मैंने आकांक्षा से कोई कमिटमेंट किया होता तो उसकी फैमिली जरूर मेरे घर आती, और मैंने उनका वीडियो देखा जिसमें वो मेरे लिए बहुत बकवास कर रही थी, और अगर मैंने कोई कमिटमेंट भी किया होगा तो भी मैं उससे शादी नहीं करूंगा।

बता देें कि पारस छाबड़ा और आकांक्षा का रिश्ता पूरी तरह से टूट गया है। फिलहाल पारस छाबड़ा शहनाज गिल ( Shehnaz Gill ) संग टीवी शो 'मुझसे शादी करोगे' ( Mujhse Shadi Karoge ) में दिखाई दे रहे हैं। इस शो में शहनाज के भाई शहबाज भी शामिल हैं। अब ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि पारस और शहनाज की शादी आखिर किस से होती है और सच में कोई स्वंयवर होगा भी या नहीं।

Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं