टॉलीवुड

अब प्रिया प्रकाश के साड़ी लुक पर फिदा हुए फैंस, दिखीं कुछ इस अंदाज में…

प्रिया प्रकाश ने साड़ी पहनकर फोटोशूट करवाया है। उस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपलोड की।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2018, 4:58 PM IST
priya prakash varrier latest saree photos
priya prakash varrier latest saree photos

आंख मारकर पूरे देश में सनसनी मचाने वाली नैशनल क्रश प्रिया प्रकाश साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। वह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल में एक्ट्रेस ने साड़ी पहनकर फोटोशूट करवाया है। उस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपलोड की। ये तस्वीरें अब काफी वायरल हो रही हैं।

प्रिया प्रकाश का साड़ी लुक

प्रिया के इस साड़ी लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने गोल्‍डन बॉर्डर वाली साड़ी और लाल रंग का स्‍लीवलेस ब्‍लाउज पहन रखा है। बता दें प्रिया सोशल मीडिया पर खासा पॅापुलर हैं। वह लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।

'ओरू अडार लव' फिल्म से डेब्यू करने जा रहीं प्रिया प्रकाश

गौरतलब है कि प्रिया जल्द ही मलयालम फिल्‍म 'ओरू अडार लव' से डेब्यू करने वाली हैं। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी। इस फिल्‍म का निर्देशन उमर लुलु ने किया है। फिल्‍म में प्रिया के साथ सियाध शहजान, रोशन अब्‍दुल रऊफ मुख्य किरदारों में हैं। इस फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें इसी फिल्म के गाने 'मानिक्या मलराया पूवी' से प्रिया प्रकाश का आंख मारने वाला वीडियो वायरल हुआ था। आज भी लोग उनकी इस अदा पर फिदा हैं।

जानें प्रिया प्रकाश के बारे में...

प्रिया प्रकाश त्रिशूर की रहने वाली हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ ग्रेजुएशन कर रही हैं। वह त्रिशूर के विमला महाविद्यालय में पढ़ी हैं। उन्हें अपने दोस्तों के साथ घूमना पसंद है और वे गाना भी गाती है।

Published on: