टॉलीवुड

Pushpa 2: रिलीज से पहले फैंस को झटका, ओपनिंग पर नहीं होंगे 3D वर्जन, Run Time पर भी बड़ी अपडेट

Pushpa 2 Update Before Release: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के फैंस उदास होने वाले हैं। रिलीज से 24 घंटे पहले बड़ा झटका लगा है।

2 min read
Dec 04, 2024
Pushpa 2 Update Before Release:

Pushpa 2 Release Update: साउथ की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, फिल्म 5 दिसंबर यानी गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी, लेकिन उससे पहले एक बड़ी अपडेट आई है। जिसे सुनकर फैंस को झटका लग सकता है। जहां, एक तरफ पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग धुआंधार हो रही है वहीं पुष्पा 2 पर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि पुष्पा 2 में रिलीज से पहले क्या बड़ा अपडेट आया है। इसे सुनकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं। उनका कहना है एक तो इतनी देरी से फिल्म रिलीज हो रही है उसके बाद ये सब सामने आ रहा है।

'पुष्पा 2' के फैंस रिलीज से पहले हुए निराश (Pushpa 2 Update)

फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ साल 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का सीक्वल है। पुष्पा 2 का पहला भाग ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। इसके गानों से लेकर इसके डायलॉग के भी फैंस दीवाने हो गए थे। अब पुष्पा 2 आ रही है। फिल्म का क्रेज क्या होगा वो इसकी एडवांस बुकिंग से साफ नजर आ रहा है। पुष्पा 2 के लिए कहा जा रहा है कि ये फिल्म ओपनिंग पर जवान, पठान और गदर 2 जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। फिल्म पहले दिन 100 करोड़ तक कलेक्शन कर सकती है। अब इससे रिलीज के चंद घंटो पहले सामने आया है कि फिल्म का 3D वर्जन इस हफ्ते रिलीज नहीं होगा। ये बड़ी जानकारी तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में दी है। उन्होंने लिखा, “पुष्पा 2’ 3D वर्जन इस हफ्ते यानी गुरुवार 5 दिसंबर को रिलीज नहीं होगा। केवल 2D वर्जन पर ही फैंस फिल्म देख सकेंगे।” साथ ही उन्होंने बताया कि हिंदी के रात के सभी शो रद्द कर दिए गए है यानी रात में पुष्पा 2 का हिंदी वर्जन फैंस नहीं देख पाएंगे।

पुष्पा 2 के रनटाइम पर भी बड़ा अपडेट ([Pushpa 2 Runtime)

सूत्र के हवाले से खबर है कि निर्माता अब अगले शुक्रवार यानी 13 दिसंबर को 3डी वर्जन रिलीज कर सकते हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि तब तक 3डी प्रिंट तैयार हो सकते हैं। सभी एग्जीबिटर्स को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। साथ ही बता दें कि फिल्म 'पुष्पा 2' के रन टाइम पर भी अपडेट आया है। तरण आदर्श ने एक अलग पोस्ट में बताया है कि फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 20 मिनट 38 सेकंड होगा। फिल्म काफी लंबी होगी ये बड़ी जानकारी सामने आई है।

Published on:
04 Dec 2024 10:51 am
Also Read
View All

अगली खबर