टॉलीवुड

Pushpa 2 Premiere: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर शो में भगदड़, महिला की मौत, वीडियो आया सामने

Pushpa 2 Premiere: ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर शो में भगदड़ मच गई, चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। इसमें एक महिला की मौत हो गई। इसका वीडियो सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2024, 10:45 AM IST
Pushpa 2 Premiere Woman dies, many injured in stampede Allu Arjun movie

Pushpa 2 Premiere: साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जून की फिल्म पुष्पा 2 का कल प्रीमियर शो रखा गया था हैदराबाद में। यहां उन्हें देखने के लिए लाखों की भीड़ इक्टठा थी। तभी अचानक प्रीमियर में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हो गए हैं। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं।

पुष्पा-2 का प्रीमियर शो

दरअसल, बुधवार को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा-2 का प्रीमियर शो रखा गया था। यहां अल्लू अर्जुन भी पहुंचे। उन्हें देखने के लिए भीड़ तेजी से आगे बढ़ने लगी और बेकाबू हो गई।पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज किया।

इसी दौरान भगदड़ में 1 महिला की मौत और 3 लोग घायल होने की खबर आई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा बच्चा दिख रहा है। वो भगदड़ में बेहोश हो गया। पुलिस उसकी मदद करती दिखी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।

पुलिस ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक महिला की पहचान रेवती के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती अपने पति भास्कर और अपने बच्चों के साथ शो देखने गईं थीं।

महिला की हुई मौत

भगदड़ के दौरान रेवती और उनके बेटे श्री तेज बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, मगर तब तक रेवती का निधन हो चुका था। वहीं उनके बेटे तेज का इलाज जारी है।

Updated on:
5 Dec 2024, 10:45 AM IST
Published on: