टॉलीवुड

Pushpa 2 रश्मिका मंदाना बनी इंडिया की सबसे महंगी एक्ट्रेस, जानिए क्या आया रिप्लाई और कितनी है नेट वर्थ

Pushpa 2 Star Rashmika Mandanna: पुष्पा 2 स्टार रश्मिका मंदाना को लेकर खबर आई है कि वो इंडिया की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं। यहां जानिए एक्ट्रेस का रिप्लाई और कितनी है उनकी कुल संपत्ति।
2 min read
Nov 30, 2024
Pushpa 2 Star Rashmika Mandanna net worth And her reply on Becoming Highest-Paid Actress In India

Pushpa 2 Star Rashmika Mandanna: साउथ इंडियन स्टार रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड 'मूवी' पुष्पा 2 की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल प्ले कर रहे हैं। ये मूवी 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इन दिनों वो इसके प्रमोशन में जुटी हैं।

हाल ही में खबर आई कि 'पुष्पा 2' के बाद रश्मिका भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। इस पर अब एक्ट्रेस का रिप्लाई भी आ गया है।

एक इवेंट में रश्मिका मंदाना से इस बारे में पूछा गया। तब उन्होंने कहा- "मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं, क्योंकि यह सच नहीं है।"

रश्मिका मंदाना की नेट वर्थ

दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि ‘पुष्पा 2’ में श्रीवल्ली की भूमिका के लिए रश्मिका को 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इन्हीं को लेकर उन्होंने बात की। मगर अब सब क्लीयर हो गया है। वैसे एक्ट्रेस की नेट वर्थ यानी कुल संपत्ति की बात करें तो रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति 45 करोड़ रुपये है। 

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो 'पुष्पा 2' के अलावा रश्मिका मंदाना के पास बॉलीवुड स्टार सलमान खान की 'सिकंदर' भी है। इसे ए.आर. मुरुगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला द्वारा नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित किया गया है। यह ईद 2025 पर रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म में उनके अलावा साउथ स्टार सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी जैसे कलाकार भी हैं। रश्मिका के पास विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' भी है। साथ ही वो साउथ इंडियन स्टार धनुष और नागार्जुन अक्किनेनी के साथ 'कुबेर' में भी नजर आने वाली हैं।

Updated on:
01 Dec 2024 01:12 pm
Published on:
30 Nov 2024 12:20 pm